Akshara-Aamir Video: 'चांद सिफारिश' पर अक्षरा सिंह ने आमिर खान संग लगाए ठुमके, वायरल हो रहा डांस वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 03:26 PM IST

Akshara Singh Aamir Khan Video: आमिर खान के साथ भोजपुरी की अक्षरा सिंह डांस करती नजर आईं. हाल ही में अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ ‘चांद सिफारिश’ गाने पर डांस कर रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हुआ।

Akshara-Aamir Video: 'चांद सिफारिश' पर अक्षरा सिंह ने आमिर खान संग लगाए ठुमके, वायरल हो रहा डांस वीडियो
Photo Credit: Instagram

Akshara Singh and Aamir Khan Dance Video: आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। तो वहीं अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में बॉस लेडी के नाम से मशहूर हैं। ऐसे में जब भोजपुरी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो जाने-माने दिग्गज सितारे एक साथ नजर आएंगे तो धमाका होना लाजमी है। हाल ही में आमिर खान और अक्षरा सिंह को एक साथ देखा गया। अक्षरा ने आमिर खान संग मुलाकात की कई फोटो-वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। बॉलीवुड में आमिर खान की खूब फैन फॉलोइंग है। तो वहीं भोजपुरी की अक्षरा सिंह भी अपने स्टाइलिश अंदाज और फैशन सेंस को लेकर लोगों के दिलों पर राज करती है। हाल ही में अक्षरा आमिर खान के साथ गाने ‘चांद सिफारिश’ पर डांस करती नजर आई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

आमिर खान के साथ फना हुई अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर की है, इसमें उनके साथ आमिर खान को भी देखा जा सकता है। अक्षरा आमिर खान की फिल्म ‘फना’ के सॉन्ग ‘चांद सिफारिश’ पर उनके साथ डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों ने रोमांटिक अंदाज में डांस कर रहे हैं और डांस स्टेप मिलाते हुए नजर आए। इस बीच दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी काफी पसंद की जा रही है। आमिर ने डेनिम की जींस और शर्ट पहनी हुई है तो वहीं अक्षरा सिंह ब्लैक कलर के आउटफिट में कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। शेयर करने के बाद से ही यह वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।

आमिर से मुलाकात के बाद अक्षरा का बन गया दिन

अक्षरा सिंह सोशल यमीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो-वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है। अक्षरा की खूबसूरती के लोग इस कदर दीवाने हैं कि उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। अक्षरा को देख लोगों का दिन बन जाता है। लेकिन इस बार आमिर खान ने अक्षरा का दिन बना दिया। आमिर खान से मुलाकात के बाद अक्षरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि, आज का दिन उनके लिए बहुत बड़ा दिन है जोकि उनके लिए ब्लेस्ड और ग्रेटफुल भी है।

क्या आमिर खान संग बॉलीवुड डेब्यू करेंगी अक्षरा सिंह

अक्षरा ने आमिर खान के साथ एक नहीं बल्कि कई वीडियो शेयर किए. जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भोजपुरी की अक्षरा सिंह जल्द ही बॉलीवुड पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। खबर तो यह भी है की अक्षरा आमिर खान के साथ किसी फिल्म में नजर आ सकती हैं। हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बात करें अक्षरा के भोजपुरी प्रोजेक्ट के बारे में तो उनके नए-नए गाने आए दिन रिलीज होते रहते हैं। फिल्मों की बात करें तो अक्षरा अरविंद अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ में नजर आएंगी। 5 अगस्त को यूपी बिहार के सिनेमाघरों में ये फिल्म रिलीज होगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!