Kajal Raghwani Controversy: कई विवादों से जुड़ चुका है काजल राघवानी का नाम, लग चुके हैं ये आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 05:40 PM IST

Kajal Raghwani Controversy News: एक्ट्रेस काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जोकि अपनी एक्टिंग और बोल्डनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। काजल की खूब फैन फॉलोइंग भी है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि काजल राघवानी का एक नहीं बल्कि कई विवादों से नाम जुड़ चुका है।

Kajal Raghwani Controversy: कई विवादों से जुड़ चुका है काजल राघवानी का नाम, लग चुके हैं ये आरोप
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani Controversies: काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं जोकि अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज करती है। काजल ने 2013 से बतौर एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की और अब तक वह 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी है। उन्होंने कई बड़े एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर किए। लेकिन भोजपुरी फिल्मों में उनकी जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ खूब पसंद की जाती है। हालांकि दोनों रील और रियल लाइफ केमिस्ट्री को लेकर खूब चर्चा में रहें। खबरों की माने अब खेसारी और काजल के रास्ते अलग हो गए हैं और दोनों के रिश्ते में तकरार आ चुकी है। यही कारण है कि कुछ समय से काजल और पर्दे पर एक साथ नजर नहीं आए। खेसारी लाल के साथ काजल राघवानी की जोड़ी टूटने से पहले जमकर विवाद हुआ।

हालांकि काजल राघवानी का नाम ना सिर्फ एक बल्कि कई विवादों से जुड़ चुका है। जी हां, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का नाम का विवादों से गहरा नाता है और उनका नाम कई विवादों से जुड़ चुका है। खेसारी लाल से लेकर MMS वायरल वीडियो जैसे कई विवादों में काजल राघवानी के नाम सामने आए।

खेसारी लाल और काजल राघनावी का विवाद

खेसारी लाल और काजल राघवानी के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब एक्टर ने काजल पर धोखा देने का आरोप लगाया। खेसारी के आरोप के बाद काजल राघवानी भड़क गईं और उन्होंने कहा कि, ‘क्या वह अपने बीवी-बच्चों को छोड़कर उनके साथ शादी करेंगे।’ इसके बाद दोनों के बीच विवाद तेज हो गया। इसका अंजाम यह हुआ कि आखिर में खेसारी को काजल राघवानी से माफी मांगनी पड़ी। तब जाकर दोनों के बीच का विवाद खत्म हुआ। हालांकि इसके बाद दोनों को एक साथ कम या न के बराबर ही देखा जाता है।

चिंटू पांडे संग जुड़ा नाम

खेसारी लाल यादव के बाद काजल राघवानी का नाम भोजपुरी के प्रदीप पांडे चिंटू के साथ जुड़ा। दोनों अफेयर की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं। फिल्मों में भी दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री अक्सर देखने को मिलती है। इंस्टाग्राम पर वैलेंटाइंस डे के मौके पर काजल राघवानी ने रील वीडियो शेयर की थी, जिस पर प्रदीप पांडे चिंटू का कमेंट देखने को मिला। उनका कमेंट इस बात का इशारा करता है कि दोनों रिश्ते में हैं। हालांकि ऑफिशियली काजल राघवानी या फिर प्रदीप पांडे चिंटू की ओर से अपने रिश्ते को लेकर खुलासा नहीं किया गया है।

जब काजल राघवानी का MMS हुआ वायरल

कई विवादों के साथ काजल राघवानी का नाम एमएमएस वीडियो से भी जुड़ चुका है। कथित तौर पर काजल राघवानी का एक एमएमएस वीडियो वायरल हुआ था। बताया गया है कि, इस वीडियो में एक्ट्रेस को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। हालांकि वीडियो से यह साफ नहीं हुआ कि इसमें काजल राघवानी थीं या फिर कोई और लड़की। लेकिन एमएमएस वीडियो वायरल होने और इससे काजल राघवानी का नाम जुड़ने को लेकर एक्ट्रेस खूब चर्चा में रही। हालांकि काजल की ओर से वीडियो को लेकर कोई जवाब सामने नहीं आया था। लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया गया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!