Akshara Singh Song: अक्षरा सिंह के 'ईधर आने का नहीं' गाने ने कर दिखाया कमाल, यूट्यूब पर 400 मिलियन व्यूज पार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 06:45 PM IST

Akshara Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह का जलवा खूब चलता है। उनके गानों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज और गजब की दीवानगी देखने को मिलती है। यही कारण है उनके गानों को यूट्यूब पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिलते हैं।

Akshara Singh Song: अक्षरा सिंह के 'ईधर आने का नहीं' गाने ने कर दिखाया कमाल, यूट्यूब पर 400 मिलियन व्यूज पार
Photo Credit: Instagram

Akshara Singh Song Idhar Aane Ka Nahin: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की वर्सेटाइल एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को बॉस लेडी के नाम से जाना जाता है। अक्षरा सिंह जितनी हॉट और खूबसूरत हैं उतनी ही टैलेंटेड भी हैं। उनका टैंलेंट किसी से छिपा नहीं है। फिल्मों में दमदार एक्टिंग के साथ ही अक्षरा ने सिंगिंग से भी खास पहचान हासिल की। उनके गाने भी फैंस के बीच खूब छाए रहते हैं। आए दिन अक्षरा के नए-नए गाने रिलीज होते रहते हैं,जिन्हें यूट्यूब पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिलता है। अक्षरा ने भोजपुरी में फिल्मों के साथ ही अपने गानों के जरिए भी खूब लोकप्रियता हासिल की। इनदिनों अक्षरा सिंह का एक गाना यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। व्यूज के मामले में इस गाने ने तो सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

ईधर आने का नहीं गाने में दिखा अक्षरा का रैप स्टाइल

अक्षरा सिंह का गाना ‘ईधर आने का नहीं’ को यूट्यूब पर 400 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। भोजपुरी दर्शकों के साथ ही देशभर में इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिला। गाने को अक्षरा ने रैप स्टाइल में गाया है, जोकि काफी पसंद किया साथ ही इसमें अक्षरा का ग्लैमरस और गॉर्जियस लुक भी देखने लायक है। गाने के वीडियो में वह कभी कार तो कभी बुलेट चलाती नजर आ रही है। साथ ही उनके डांसिंग मूव्य भी कमाल के हैं।

गाने की शुरुआत में अक्षरा कहती है- ‘पहले आप हम पर मरते हैं। फिर हम आप पर मरते हैं। जब हम आप पर मरते हैं तो आप कहीं और मरते हैं। कहते हैं बुलाती है जाने का नहीं। तो सुन हम बुलइबे नहीं किए ईधर आने का नहीं’।

अक्षरा के ईधर आने का नहीं गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

‘ईधर आने का नहीं’ गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। इसके लिरिक्स आशीष वर्मा ने लिखे हैं। संगीत भी आशीष वर्मा का है और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। गाना 2020 में अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। व्यूज की बात करें तो अब तक इसे 405,959,063 व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!