Yezdi new bike launch: भारत के टू-व्हीलर मार्केट में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है, क्योंकि Yezdi Motorcycles ने 23 अप्रैल को एक नई बाइक लॉन्च करने का संकेत दिया है। कंपनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया है, जिसने बाइक प्रेमियों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।
23 अप्रैल को लॉन्च होगी बाइक
टीजर में कंपनी ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है लेकिन बाइक की लॉन्च डेट 23 अप्रैल तय कर दी गई है। खास बात यह है कि इसी दिन BSA की Scrambler 650 भी लॉन्च होने वाली है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों बाइक्स के बीच कुछ तकनीकी समानताएं हो सकती हैं।
नई बाइक एक Scrambler मॉडल होगी?
यह नई बाइक एक Scrambler मॉडल हो सकती है। माना जा रहा है कि इसमें 652cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है, जो पहले से BSA Scrambler 650 में इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।
बाइक में मिल सकता है नया इंजन
टीजर में एक और दिलचस्प संकेत दिया गया है। कंपनी ने “69” नंबर का जिक्र किया है, जो पहले Yezdi की रोडस्टर और एडवेंचर बाइक्स से जुड़ा रहा है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाली बाइक में मौजूदा 334cc इंजन के बजाय कोई नया और अलग इंजन दिया जा सकता है।
बाइक Yezdi Scrambler का अपडेटेड वर्जन ?
ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह मॉडल 2026 Yezdi Scrambler का अपडेटेड वर्जन हो सकता है, क्योंकि कंपनी के पोर्टफोलियो में Scrambler ही एक ऐसा मॉडल है जिसे लंबे समय से अपडेट नहीं मिला है। ऐसे में नई बाइक में डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिल सकता है।
नई बाइक में क्या होगा खास
Yezdi ब्रांड Classic Legends के तहत संचालित होता है और कंपनी पिछले कुछ समय से अपने प्रोडक्ट लाइनअप को लगातार अपडेट कर रही है। ऐसे में इस नई बाइक से प्रीमियम मिड-सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने को लेकर कंपनी को काफी उम्मीदें हैं। 23 अप्रैल का यह लॉन्च भारतीय बाइक मार्केट के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि Yezdi अपनी इस नई बाइक में क्या खास लेकर आती है और क्या यह ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाती है या नहीं।
