ऑटो न्यूज़

Volvo ने शुरू की इस EV के नए वेरिएंट की बुकिंग, रेंज और फीचर्स दोनों में जबरदस्त

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 19, 2024, 04:32 PM IST

Volvo XC40 Recharge Booking: वॉल्वो कार इंडिया ने एक्ससी40 रिचार्ज के नए सिंगल मोटर की बुकिंग शुरू कर दी है। ये इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल मोटर के साथ आई है और मैजूदा बेस वेरिएंट के मुकाबले 3 लाख रुपये सस्ती है। 1 लाख रुपये में इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

Image

कार में दिलचस्पी रखने वाले 1 लाख रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Volvo XC40 रिचार्ज सिंगल मोटर
  • 1 लाख रुपये के साथ बुकिंग ओपन
  • AWD से 3 लाख रुपये सस्ती कार

Volvo XC40 Recharge Booking: वॉल्वो कार इंडिया ने हाल में नई एक्ससी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत का ऐलान किया था। अब कंपनी ने इसकी बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। ये सस्ती ईवी है जो सिंगल—इलेक्ट्रिक मोटर के साथ पेश की गई है। कार में दिलचस्पी रखने वाले 1 लाख रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। इस ईवी से अगले पहियों में लगी इलेक्ट्रिक मोटर हटा ली गई है जो ट्विन वेरिएंट में देखने को मिलती है, इसके अलावा कई सारे फीचर्स भी नए वेरिएंट से नदारद हैं। मुख्य उद्दश्य इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत घटाना है, यहीं वजह है कि नए वेरिएंट की कीमत मौजूदा के मुकाबले करीब 3 लाख रुपये कम हो गई है।

अब भी काफी दमदार

सिंगल मोटर वाली वॉल्वो एक्ससी40 रिचार्ज के पिछले पहियों को बैटरी से ताकत मिलती है। इसके साथ स्टैंडर्ड से छोटा 69 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जो 238 बीएचपी ताकत और 420 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। ट्विन मोटर वेरिएंट की ताकत इससे काफी ज्यादा है, हालांकि अब भी ये काफी पावरफुल इलेक्ट्रिक एसयूवी है। कंपनी का दावा है कि नया वेरिएंट 703 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ता है, वहीं सिंगल चार्ज में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 474 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

कौन से फीचर्स नदारद

ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर वाली वॉल्वो एक्ससी40 के मुकाबले नए वेरिएंट को कई फीचर्स नहीं मिले हैं। इनमें फॉग लैंप्स, पिक्सल एलईडी हेडलाइट्स, 360 डिग्री कैमरा और पावर चाइल्ड सेफ्टी लॉक शामिल हैं। इनके अलावा साइड पार्किंग असिस्ट और 13 स्पीकर्स वाला हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम भी केबिन से नदारद हैं। इसकी जगह कार को 8-स्पीकर सिस्टम मिला है। वॉल्वो ने हाल में अपनी कारों के नाम भी बदल दिए हैं जिसका उद्देश्य इन कारों से रिचार्ज नाम हटाना है। वॉल्वो ने विदेशी मार्केट एक्सी40 रिचार्ज और सी40 रिचार्ज को अब क्रमशः ईएक्स40 और ईसी40 नामों से बेचा जा रहा है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article