ऑटो न्यूज़

फोक्सवैगन ने लॉन्च किए टाइगुन और वर्टस के साउंड एडिशन, जानें कितनी हैं अलग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 21, 2023, 08:47 PM IST

Volkswagen ने भारतीय मार्केट में Taigun SUV और Virtus Sedan के Sound Edition लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने ये लिमिटेड एडिशन दोनों कारों के टॉपलाइन वेरिएंट पर तैयार किए हैं जो नए फीचर्स के साथ आए हैं।

Image

कंपनी ने ये लिमिटेड एडिशन दोनों कारों के टॉपलाइन वेरिएंट पर तैयार किए हैं जो नए फीचर्स के साथ आए हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फोक्सवैगन टाइगुन साउंड एडिशन
  • फोक्सवैगन वर्टस साउंड एडिशन
  • टॉपलाइन वेरिएंट पर हैं आधारित

Volkswagen Taigun & Virtus: फोक्सवैगन इंडिया ने टाइगुन और वर्टस सेडान के नए साउंड एडिशन भारत में लॉन्च कर दिए हैं। नए लिमिटेड एडिशन मॉडल्स को इन दोनों कारों के टॉप वेरिएंट पर तैयार किया गया है और ये सीमित संख्या में ग्राहकों को बेचे जाएंगे। फोक्सवैगन टाइगुन साउंड एडिशन के टॉपलाइन एमटी वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 16.33 लाख रुपये रखी गई है, वहीं एटी टॉपलाइन वेरिएंट 17.90 लाख का मिल रहा है। वर्टस साउंड एडिशन की बात करें तो मैनुअल गियरबॉक्स में इसकी कीमत 15.52 लाख रुपये है, वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए आपको 16.77 लाख रुपये खर्चने होंगे।

मिले कई बदलाव

फोक्सवैगन ने इन दोनों कारों के साउंड एडिशन को बाकी सभी स्टैंडर्ड फीचर्स के अलावा अगली सीट्स के लिए इलेक्ट्रिक अडजस्टमेंट दिए हैं। यहां 7 स्पीकर सेटअप के साथ सबवूफर और एंप्लिफायर भी मिला है। दोनों गाड़ियों के सी-पिलर पर साउंड एडिशन बैजिंग दी गई है। टाइगुन साउंड एडिशन वाइल्ड चेरी रेड, लावा रेड, कार्बन स्टील ग्रे और राइजिंग ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराई गई है। इन रंगों के अलावा कंट्रास्ट रूफ और आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स भी विकल्प में मिले हैं।

कितना दमदार इंजन

कंपनी ने इन दोनों कारों के साउंड एडिशन को टॉपलाइन वेरिएंट पर बनाया है, इसका मतलब ये इकलौते 1.0-लीटर टर्बो इंजन के साथ आई हैं। टाइगुन और वर्टस के साथ तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिला है जो 113 बीएचपी ताकत और 175 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है। कुल मिलाकर कुछ कॉस्मैटिक बदलाव और केबिन में मिले नए फीचर्स के अलावा ये दोनों कारें स्टैंडर्ड टॉप मॉडल जैसी ही हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article