ऑटो न्यूज़

Bajaj जल्द ला रही CNG से चलने वाली Bike, अब मिलेगा सोच से ज्यादा माइलेज

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 19, 2024, 09:38 PM IST

Bajaj CNG Bike: बजाज कुछ ही समय में अपनी पहली सीएनजी से चलने वाली बाइक लॉन्च करने वाली है। कंपनी भारतीय सड़कों पर लगातार इसकी टेस्टिंग कर रही है और दिखने में ये प्रोडक्शन के लिए बिल्कुल तैयार है।

Image

अब ये प्रोडक्शन के लिए तैयार नजर आ रही है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बजाज लॉन्च करेगी CNG Bike
  • लगातार जारी है इसका रोड टेस्ट
  • उम्मीद से ज्यादा माइलेज मिलेगा

Bajaj CNG Bike: बजाज बहुत जल्द भारत में अपनी पहली सीएनजी बाइक लॉन्च करने वाली है। इसकी टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है और कई बार इसे सड़कों पर स्टिकर्स से ढंका हुआ देखा गया है। अब ये प्रोडक्शन के लिए तैयार नजर आ रही है। बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने भी इसकी पुष्टि की है। कंपनी ने हाल में पल्सर एनएस125, एनएस160 और एनएस200 बाइक्स भारतीय मार्केट में लॉन्च की हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स में सामने आया है कि बजाज अगले 2 महीनों में पल्सर एनएस400 लॉन्च करने वाली है। पेट्रोल डीजल से चलने वाली कारों के मुकाबले बजाज सीएनजी बाइक ज्यादा माइलेज देगी और बहुत किफायती होगी।

क्या बोले राजीव बजाज

बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत में कंपनी अब तक की सबसे दमदार पल्सर मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। इसका मतलब अप्रैल या मई 2024 तक नई बजाज पल्सर एनएस400 मार्केट में बिकने लगेगी। कंपनी ने पल्सर एनएस बाइक लाइनअप को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया है, ऐसे में बिल्कुल नई पल्सर एनएस400 के साथ बहुत कुछ नया मिल सकता है।

दिखने में कैसी होगी एनएस400

बजाज ऑटो बिल्कुल नई पल्सर एनएस400 के साथ फीचर्स और डिजाइन लैंग्वेज बहुत कुछ मौजूदा एनएस लाइनअप वाले ही दे सकती है। हालांकि इसके दमदार इंजन और बिल्कुल नए मॉडल होने के लिहाज से बाइक को दूसरी डिजाइन का फ्यूल टैंक, नई स्टाइल का हेडलैंप और इसे स्पोर्टी लुक देने के लिए नए रंगों में पेश कर सकती है। इसके साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिल सकता है जो संभवतः एनएस200 से प्रीमियम होगा। बाइक के अगले हिस्से में यूएसडी फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलने की उम्मीद है, वहीं डुअल चैनल एबीएस से लैस दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स भी मिल सकते हैं।

कितना दमदार होगा इंजन

नई पल्सर एनएस400 के साथ बजाज ऑटो बड़े साइज के व्हील्स और इसके साथ चौड़े चायर्स देने वाली है। पावर की बात करें तो बाइक को डॉमिनार से लिया गया रीट्यून वर्जन 373.3 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन मिल सकता है। ये इंजन 39.5 बीएचपी ताकत और 35 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है और इसके साथ कंपनी ने 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है। हमारा अनुमान है कि नई बजाज पल्सर एनएस400 की कीमत डॉमिनार 400 से कम होगी और जो करीब 2.30 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर मिलती है। नई बाइक की कीमत 2 लाख रुपये के आस-पास शुरू होने का अनुमान है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article