ऑटो न्यूज़

काली नागिन के जैसी TVS Ntorq 125 जल्द होगी लॉन्च, मिलेगा ऑल ब्लैक ट्रीटमेंट

TVS Ntorq 125 Black Edition: टीवीएस मोटर कंपनी जल्द भारत में नई एनटॉर्क 125 ब्लैक एडिशन लॉन्च करने वाली है। टीवीएस ने अपने सोशल मीडिया हैंडर पर नई एनटॉर्क ब्लैक एडिशन का टीजर भी जारी कर दिया है। टीवीएस एनटॉर्क 125 ब्लैक एडिशन को पूरी तरह ब्लैक कलर स्कीम में पेश किया जाने वाला है।

Image

टीवीएस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नई एनटॉर्क ब्लैक एडिशन का टीजर भी जारी कर दिया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • TVS Ntorq 125 Black Edition
  • कंपनी ने जारी किया इसका टीजर
  • भारत में जल्द लॉन्च होगा स्कूटर

TVS Ntorq 125 Black Edition: टीवीएस मोटर कंपनी बहुत जल्द नया स्कूटर भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी अपनी पॉपुलर एनटॉर्क 125 स्कूटर का ऑल-ब्लैक वर्जन पेश करने वाली है। टीवीएस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नई एनटॉर्क ब्लैक एडिशन का टीजर भी जारी कर दिया है। कंपनी ने पहले से आरटीआर 160 और अपाचे आरटीआर 160 4वी का ऑल ब्लैक वर्जन लॉन्च कर चुकी है। अब ये इस ट्रीटमेंट के साथ लॉन्च किया जाने वाला ये सबसे ताजा वर्जन होगा। जुलाई 2024 में टीवीएस की बिक्री महीना दर महीना 9 प्रतिशत बढ़ी है, ऐसे में नए मॉडल के साथ इसमें बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

कितना खास होगा स्कूटर

टीवीएस एनटॉर्क 125 ब्लैक एडिशन को पूरी तरह ब्लैक कलर स्कीम में पेश किया जाने वाला है। इस खास पेंट स्कीम में एनटॉर्क के मडगार्ड, एप्रॉन्स और साइड पैनल्स को काला रंग दिया जाएगा। इसके अलावा बैजिंग के साथ भी इसी तरह का ट्रीटमेंट मिलने का अनुमान है। टीवीएस की ओर से इस स्कूटर को लेकर कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है, हालांकि टीजर में ही काफी सारी जानकारी सामने आ गई है। बता दें कंपनी ने इस बाइक की प्री-बुकिंग भारत में शुरू कर दी है।

कितना दमदार होगा इंजन

नई टीवीएस एनटॉर्क ब्लैक एडिशन इसके 125 सीसी वर्जन पर आधारित होगा। इसके साथ 125 सीसी का इंजन मिलेगा जो स्कूटर के स्टैंडर्ड मॉडल को मिलता है। ये इंजन 9.25 बीएचपी ताकत और 10.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कीमत की बात करें तो सामान्य एनटॉर्क 125 के मुकाबले एनटॉर्क ब्लैक एडिशन की कीमत कुछ ज्यादा होने वाली है। फिलहाल इस स्कूटर की भारतीय मार्केट में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 89,641 रुपये से लेकर 1.06 लाख रुपये के बीच है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article