शहर

Navi Mumbai: उरण में प्लैटिनम लॉजिस्टिक गोदाम में भीषण आग, केमिकल ड्रमों में हुए धमाके, इलाके में जहरीला धुआं फैला

नवी मुंबई के उरण तालुका स्थित वेश्वी में प्लैटिनम लॉजिस्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। केमिकल के ड्रमों में हुए धमाकों और जहरीले धुएं से आसपास के लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Image

navi mumbai fire news

नवी मुंबई के उरण तालुका अंतर्गत वेश्वी ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित 'प्लैटिनम लॉजिस्टिक' के सामान भंडारण गोदाम में सोमवार को भीषण आग लग गई। गोदाम में बड़े पैमाने पर केमिकल का भंडारण होने के कारण आग ने बेहद कम समय में भयानक रूप धारण कर लिया। अग्निकांड के दौरान केमिकल के ड्रमों में एक के बाद एक हुए कई जोरदार धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी दहशत फैल गई।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article