ऑटो न्यूज़

Triumph Speed Triple 1200 RX हुई लॉन्च, सिर्फ 1,2000 यूनिट्स की होगी बिक्री

Triumph Speed Triple 1200 RX में वही 1,163cc inline-3 लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो स्टैंडर्ड मॉडल में मिलता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ काम करता है और 10,750 rpm पर 180 hp की पावर और 8,750 rpm पर 128 Nm का टॉर्क प्रदान करता है।

Image

Triumph Speed Triple 1200 RX/photo-Triumph

ब्रिटिश मोटरसाइकिल निर्माता Triumph ने भारत में Speed Triple 1200 RX लॉन्च कर दी है। यह लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल केवल 1,200 यूनिट्स में उपलब्ध होगी। भारतीय बाजार में इस बाइक की कीमत ₹23.07 लाख (ex-showroom) रखी गई है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Triumph Speed Triple 1200 RX में वही 1,163cc inline-3 लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो स्टैंडर्ड मॉडल में मिलता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ काम करता है और 10,750 rpm पर 180 hp की पावर और 8,750 rpm पर 128 Nm का टॉर्क प्रदान करता है।

डिजाइन और लुक्स

RX मॉडल स्टैंडर्ड Speed Triple 1200 RS पर आधारित है, लेकिन इसमें कुछ कॉस्मेटिक और हार्डवेयर बदलाव किए गए हैं। सबसे प्रमुख बदलाव है टू-टोन येलो और ब्लैक कलर स्कीम और RX ग्राफिक्स, जो इसे लिमिटेड एडिशन बनाते हैं।

राइडिंग पोस्चर और आराम

RX में लो-सेट क्लिप-ऑन हैंडलबार्स और उच्च पॉजिशन वाले रियर-सीट फुटपेग्स हैं, जो राइडर ट्रायंगल को और डॉमिनेंट बनाते हैं।

ब्रेकिंग और सस्पेंशन

ब्रेकिंग के लिए बाइक में ट्विन-डिस्क ब्रेक और हाई-स्पेक Brembo Stylema कैलिपर्स लगे हैं। साथ ही, Brembo MCS रैडियल मास्टर सिलेंडर भी है। सस्पेंशन के लिए बाइक में Ohlins Smart EC 3.0 एक्टिव सिस्टम और Ohlins SD EC स्टीयरिंग डैम्पर दिया गया है, जिससे हैंडलिंग और अधिक प्रिसाइज होती है।

एग्जॉस्ट और अतिरिक्त फीचर्स

RX में Akrapovic एंड कैन दिया गया है, जो कार्बन फाइबर और टाइटेनियम से बना है, और यह बाइक की प्रीमियम अपील को बढ़ाता है, हालांकि Triumph ने कहा है कि Speed Triple 1200 RX केवल 1,200 यूनिट्स में उपलब्ध होगी, लेकिन भारत के लिए कितनी यूनिट्स अलॉट की गई हैं, इसकी जानकारी अभी कंपनी ने साझा नहीं की है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article