ऑटो न्यूज़

ढूंढ रहे Fortuner, Hilux और Innova के डीजल मॉडल? टोयोटा की जबरदस्त वापसी, अब सब मिलेगा

29 जनवरी को गाड़ियों के परिक्षण में आई दिक्कत की वजह से टोयोटा द्वारा फॉर्च्यूनर, हिलक्स और इनोवा क्रिस्टा के डीजल मॉडल्स कि डिलीवरी पर रोक लगा दी थी. लेकिन अब डिलीवरी फिर से शुरू हो चुकी है.

Image

फिर शुरू हुई Fortuner, Hilux और Innova डीजल की डिलीवरी

Delivery Of Fortuner Hilux and Innova Crysta Diesel: SUV हो, पिकअप ट्रक हो या फिर MPV ही क्यों न हो, इनके डीजल मॉडल की बात कुछ और ही होती है। 29 जनवरी को टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स (TKM) को वाहन परिक्षण के दौरान कुछ दिक्कतें देखने को मिलीं, जिसके बाद कंपनी ने अपनी सबसे पसंदीदा और बिकाऊ SUV फॉर्च्यूनर, पिकअप ट्रक हिलक्स और MPV कार इनोवा के डीजल मॉडल्स की बिक्री पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी। टोयोटा ने हाल ही में बयान जारी करते हुए कहा है कि उसके डीजल आधारित इंजन, भारतीय नियमों को पूरा करते हैं और जल्द ही इनकी डिलीवरी फिर से शुरू कर दी जाएगी।

क्यों लगी थी रोक?

टोयोटा द्वारा टोयोटा इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर गाड़ियों की जांच करने के लिए एक विशेष कमेटी बनाई गई थी। इस विशेष कमेटी ने तीन डीजल इंजनों के हॉर्सपावर की जांच की और इस जांच के दौरान सामने आई दिक्कतों की जानकारी दी। बाद में पता चला कि सर्टिफिकेशन की जांच के दौरान गाड़ियों से अलग ईसीयू का इस्तेमाल करके हॉर्सपावर को नापा जा रहा था। लेकिन बाद में जब बड़े पैमाने पर बनी गाड़ियों की जांच की गई तो पता चला कि डिलीवरी रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कंपनी का कहना है कि इंजन की परफॉरमेंस में आई कमी, सुरक्षा से संबंधित किसी चिंता का विषय नहीं है। इसके साथ ही कंपनी ने कंज्यूमर्स को हुई परेशानी के लिए खेद प्रकट किया और साथ ही वादा करते हुए यह भी कहा कि इस परेशानी की वजह से कंज्यूमर्स को जिन गाड़ियों की डिलीवरी नहीं हो पाई है उनके बारे में कंपनी द्वारा सूचना जारी कर कंज्यूमर्स को जानकारी भी दी जाएगी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article