ऑटो न्यूज़

Toyota Innova Hycross हर घंटे बिक रहीं 5 यूनिट, हाइटेक फीचर्स से लोडेड है ये MPV

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 23, 2024, 04:07 PM IST

Innova Hycross 50,000 Sales: टोयोटा किर्लोसकर मोटर्स ने भारत में Innova Hycross MPV नवंबर 2022 में लॉन्च की थी। अब कंपनी ने इसकी 50,000 यूनिट बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी जोरदार डिमांड ग्राहकों से मिल रही है।

Image

हाइटेक फीचर्स से लोडेड इस प्रीमियम कार की बिक्री लगातार बढ़ रही है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की जोरदार डिमांड
  • 50,000 यूनिट बेचने का आंकड़ा हुआ पार
  • नवंबर 2022 में लॉन्च हुई इनोवा हाइक्रॉस

Toyota Innova Hycross 50,000 Sales: टोयोटा इनोवा हाइ क्रॉस की डिमांड भारतीय मार्केट में बहुत बढ़ गई है और कंपनी ने अब तक इसकी 50,000 यूनिट बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने नवंबर 2022 में ही नई एमपीवी लॉन्च की थी और 14 महीने में ही बिक्री का ये नंबर हासिल कर लिया है। जानकारी के अनुसार हर घंटे कंपनी इस एमपीवी की 5 यूनिट भारत में बेच रही है जो कीमत के हिसाब से जोरदार प्रदर्शन है। जनवरी 2024 में ही टोयोटा इनोवा हाइ क्रॉस की 6,798 यूनिट बिक गई हैं। कुल मिलाकर हाइटेक फीचर्स से लोडेड इस प्रीमियम कार की बिक्री लगातार बढ़ रही है।

कीमत बढ़ी और वेटिंग घटी

टोयोटा ने कुछ समय पहले नई इनोवा हाइक्रॉस की कीमत 75 हजार रुपये तक बढ़ाई है, बावजूद इसके ग्राहकों की लाइन लगी हुई है। अच्छी खबर ये है कि इस एमपीवी के वेटिंग पीरियड में कुछ कमी आई है। कंपनी ने इनोवा हाइक्रॉस का नया वीएक्स ऑप्शनल वेरिएंट भी मार्केट में उतारा है, इसकी जगह वीएक्स और जैडएक्स वेरिएंट के बीच की होगी। स्टाइल और डिजाइन के मामले में ये जोरदार गाड़ी है जिसके अगले हिस्से में चौड़ी ग्रिल और इसके दोनों ओर एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल दिए गए हैं। अगले-पिछले हिस्से में दमदार बंपर्स दिए गए हैं जो चौड़े इंटेक्स के साथ आए हैं।

फीचर्स के मामले में जोरदार

नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के साथ हाइटेक केबिन दिया गया है जो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है, ये एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी वाला है। इंटीरियर बहुत खूबसूरत है और यहां पावर्ड टेलगेट, मूड लाइटिंग, कैप्टन सीट्स वाला 6-सीटर वेरिएंट, पैनोरमिक सनरूफ, छत पर लगे एसी वेंट्स और कलर्ड एमआईडी के साथ आया नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया है। सबसे बड़े फीचर्स में एडीएएस शामिल है। एमपीवी के साथ 6 एयरबैग्स दिए गए हैं और भारत में टोयोटा की ये पहली गाड़ी है जिसे ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिला है।

कितना दमदार है हाइब्रिड इंजन

नई इनोवा हाइक्रॉस के सबसे बड़े बदलावों में मुख्य रूप से इसका नया पेट्रोल हाइब्रिड इंजन शामिल है। जहां इस एमपीवी का डीजल वेरिएंट लंबे समय से ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है, वहीं कंपनी ने नई इनोवा के साथ डीजल विकल्प ही नहीं दिया है। इसके साथ बिल्कुल नए 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन दिए गए हैं। एआरएआई की मानें तो ये कार 21.1 किमी/लीटर माइलेज देती है। मतलब एक बार फुल टैंक कराने पर एमपीवी को 1,097 किमी तक चलाया जा सकता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article