ऑटो न्यूज़

माइलेज में इन 5 कारों का नहीं है कोई तोड़, खरीदने से पहले चेक करें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

अगर आप फेस्टिव सीजन में एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। कार खरीदते समय अधिकांश लोगों का ध्यान कार की माइलेज पर होता है। हम आपको 5 बेस्ट माइलेज वाली कार बताने जा रहे हैं।

Image

कार की खरीदारी के समय अधिकांश लोगो ंका ध्यान उसके माइलेज पर ही होता है। (फोटो क्रेटिड-iStock)

आज के समय में चार पहिया गाड़ी हर एक घर की जरूरत बन चुकी है। कई बार गाड़ी लेना तो आसान होता है लेकिन धीरे-धीरे माइलेज टेंशन देने लगता है। यही वजह है कि भारत में अधिकांश लोग जब कार खरीदते हैं तो इस बात पर सबसे ज्यादा ध्यान रहता है कि कौन की कार माइलेज ज्यादा देती है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में अपने घर के लिए नई कार खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको कुछ ऐसी बेस्ट कारों के ऑप्शन बताने जा रहे हैं जिसमें आपको माइलेज की टेंशन नहीं होगी।

अगर आप एक बेस्ट माइलेज या एवरेज वाली कार की तलाश में हैं तो आज की खबर आपके काम की हो सकती है। फेस्टिव सीजन में कई सारी कार कंपनियां अपने ग्राहकों को खरीदारी पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर्स दे सकती हैं। फेस्टिव सीजन में कार की खरीदारी जमकर होती है। इसलिए हम आपको भारतीय बाजार में उपलब्ध कुछ ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो फ्यूल एफिशिएंट होने के साथ ही आपके बजट में भी फिट हों सकेंगे।

आपको बता दें कि जिन टॉप फ्यूल एफिशिएंट कारों के बारे में बताने जा रहे हैं उनका माइलेज ARAI द्वारा सर्टिफाइड है। आज की खबर पढ़ने के बाद आप आपको अपने लिए परफेक्ट कार चुनने में बड़ी मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि कारों की बिक्री से पहले उन्हें होमोलोगेशन प्रक्रिया से गुजरना होता है, इस प्रॉसेस में गाड़ी की माइलेज की जांच भी की जाती है। यह माइलेज आंकड़े ARAI रेटिंग के रूप में सामने आते हैं।

मारुति डिजायर

अगर आप मारुति डिजायर खरीदते हैं तो बता दें कि इसमें आपको 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर Z सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 82 हॉर्सपावर और 112Nm टॉर्क जनरेट करता है। ARAI के मुताबिक इसका 5-स्पीड AMT वर्जन 25.71 किमी/लीटर का धांसू माइलेज देता है, जबकि मैनुअल गियरबॉक्स वाली कार 24.79 किमी/लीटर की दूरी तय कर सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.84 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट में 10.19 लाख रुपये तक जाती है।

मारुति स्विफ्ट

अगर आप एक अच्छी माइलेज वाली कार चाहते हैं तो मारुति स्विफ्ट की तरफ भी जा सकते हैं। इसमें आपको 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 82hp पॉवर और 112Nm का टार्क जनरेट करता है। आपको इस कार में भी 5-स्पीड AMT और मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। ARAI रेटिंग के मुताबिक, AMT मॉडल 25.75 किमी/लीटर और मैनुअल मॉडल 24.8 किमी/लीटर का माइलेज देता है। इसकी शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 9.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

मारुति सेलेरियो

मारुति की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की लिस्ट में सेलेरियो का नाम भी शामिल है। इस कार में आपको 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जिसका 5-स्पीड AMT वर्जन 26 किमी/लीटर का माइलेज देता है। अगर आप इसका एंट्री लेवल LXi MT मॉडल खरीदते हैं तो इसमें आपको 25.24 किमी/लीटर तक का माइलेज देखने को मिल जाएगा। इसके मिड-टू-हाई स्पेक वेरिएंट 24.97 किमी/लीटर तक का माइलेज मिल जाता है। इसकी कीमत 5.64 लाख रुपये से लेकर 7.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।

होंडा सिटी e:HEV

अगर आप एक प्रीमियम लुक वाली सिडान कार लेना चाहते हैं तो होंडा सिटी का हाइब्रिड वर्जन की तरफ जा सकते हैं। ARAI रेटिंग के मुताबिक इसमें 27.26 किमी/लीटर का माइलेज मिल जाता है। इसमें 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर Atkinson साइकिल पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें आपको 100 हॉर्सपावर और 131Nm का टार्क मिलता है। आपको बता दें कि इसके साथ एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर भी मिलती है जो कि 109hp की पावर और 253Nm टॉर्क मिलता है।

टोयोटा हाइराइडर और मारुति ग्रैंड विटारा

भारत में सबसे अधिक माइलेज देने वाली हाइब्रिड कारों में टोयोटा हाइराइडर और मारुति ग्रैंड विटारा का नाम शामिल है। ARAI के मुताबिक ये दोनों ही कारें यूजर्स को 27.97 किमी/लीटर का माइलेज देती हैं। इनमें 1.5 लीटर Atkinson साइकिल पेट्रोल इंजन का सपोर्ट दिया गया है जो कि 92 हॉर्सपावर और 122Nm टॉर्क प्रदान करता है। इसके साथ इलेक्ट्रिक मोटर 80 हॉर्सपावर और 141Nm टॉर्क जनरेट करता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article