Top 5 Budget-Friendly Hatchbacks: कार आरामदायक, किफायती और अच्छी माइलेज देने वाली हो तो लॉन्ग ड्राइव का मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप भी एक नई हैचबैक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित होगी। 2026 में कई ऐसी हैचबैक कारें मौजूद हैं जो लंबी यात्राओं के लिए बेहतरीन विकल्प मानी जाती हैं। इस आर्टिकल में आपको पांच ऐसी बजट-फ्रेंडली हैचबैक कार के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो लॉन्ग-ड्राइव के लिए परफेक्ट हैं-
Maruti Suzuki Baleno
Baleno की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो लगभग 88 hp की पावर देता है। माइलेज की बात करें तो इसका पेट्रोल वेरिएंट 22 kmpl से ज्यादा का माइलेज देता है, जबकि CNG वेरिएंट में यह 30.61 km/kg तक पहुंच जाता है। यह कार कंफर्ट और माइलेज का अच्छा बैलेंस देती है।
Tata Altroz
Altroz की कीमत 6.30 लाख रुपए से शुरू होती है। इसमें पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों विकल्प मिलते हैं, जो इसे एक परफेक्ट कार बनाते हैं। खासतौर पर इसका डीजल इंजन 200 Nm टॉर्क देता है, जो हाईवे ड्राइविंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
Toyota Glanza
Glanza की शुरुआती कीमत 6.46 लाख रुपए है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है और CNG ऑप्शन भी उपलब्ध है। माइलेज Baleno के समान है, यानी पेट्रोल में लगभग 22 kmpl और CNG में 30.61 km/kg, जो इसे लंबी दूरी के लिए किफायती बनाता है।
Maruti Suzuki Swift
Swift हमेशा से युवाओं की पसंद रही है। इसकी कीमत 5.79 लाख रुपए से शुरू होती है और यह शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है। पेट्रोल में यह 24–25 kmpl तक और CNG में 32.85 km/kg तक का माइलेज देती है, जो इसे सबसे ज्यादा फ्यूल-एफिशिएंट विकल्पों में से एक बनाता है।
Hyundai i20
Hyundai i20 एक प्रीमियम हैचबैक है, जिसकी कीमत 5.99 लाख रुपए से शुरू होती है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और यह शानदार इंटीरियर, स्मूद ड्राइव और अच्छे फीचर्स के लिए जानी जाती है।
