ऑटो न्यूज़

घर पर बिना किसी इंट्रूमेंट की मदद लिए ऐसे चेक करें पेट्रोल की क्वालिटी, जानें तरीका

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 6, 2022, 07:22 PM IST

कार में इस्तेमाल की जा रही पेट्रोल की क्वालिटी काफी अच्छी होनी चाहिए। खराब क्वालिटी का सीधा असर कार की परफॉर्मेंस और माइलेज पर पड़ता है।

Image

घर पर बिना किसी इंट्रूमेंट की मदद लिए ऐसे चेक करें पेट्रोल की क्वालिटी

ऑटो इंडस्ट्री धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ बढ़ रही है। लेकिन, फिर भी पेट्रोल-डीजल इस इंडस्ट्री के लाइफलाइन्स हैं। हाल के दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। भारत 80 प्रतिशत से ज्यादा तेल आयात करता है। क्योंकि, यहां रिसोर्सेज कम हैं। इसलिए कई टैक्स लगने के बाद कीमत में और भी बढ़ोतरी हो जाती है।

चूंकि, ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल के लिए भारी कीमत चुकानी होती है। ऐसे में ये देखना जरूरी हो जाता है कि पेट्रोल पंप से मिल रहा तेल किस क्वालिटी का है। व्हीकल की परफॉर्मेंस, माइलेज और मशीन का लंबे समय तक चलना रोजाना यूज होने वाले फ्यूल की क्वालिटी पर डिपेंड करता है। ऐसे में कार मालिकों को फ्यूल की क्वालिटी को टेस्ट करना काफी जरूरी होता है।

पेट्रोल और डीजल की प्योरिटी टेस्ट के लिए कुछ टूल्स की जरूरत होती है। इन्हें अरेंज करना सभी के लिए आसान नहीं होता है। ऐसे में हम आपको यहां बिना किसी इंस्ट्रूमेंट भी पेट्रोल की क्वालिटी टेस्ट करना का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

नोजल को करें क्लिन:

नोजल को अच्छी तरह से क्लिन करें ताकी इसमें धूल के कण ना रहें।

फिल्टर पेपर करें इस्तेमाल

फिल्टर पेपर पर नोजल के जरिए पेट्रोल की एक बूंद डालें। इसके बाद देखें कि पेट्रोल कुछ मिनट के अंदर ही वाष्पीकृत हो जाए और पेपर पर कोई दाग ना छोड़े। लेकिन, अगर इस बूंद ने फिल्टर पेपर पर कोई दाग छोड़ा यानी इसमें मिलावट हुई है। इसके बाद आप चाहें तो जिस पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदा है उस पर आगे के एक्शन के लिए कंज्यूमर प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट से संपर्क कर सकते हैं।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article