ऑटो न्यूज़

अपनी कार के एयर फिल्टर को ऐसे चेक और रिप्लेस करें, जानें तरीका

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 7, 2022, 05:12 PM IST

एयर फिल्टर लंबे समय तक यूज होने के बाद इसके भर जाने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में कई तरह की दिक्कतें पैदा कर सकता है।

Image

अपनी कार के एयर फिल्टर को ऐसे चेक और रिप्लेस करें (Photo- iStock)

हम सभी अपनी कार के एक्सटीरियर और केबिन का काफी ख्याल रखते हैं। लेकिन, कार में कई ऐसे कंपोनेंट होते हैं जो काफी महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसा ही एक कंपोनेंट एयर फिल्टर होता है। ये इंजन कंपार्टमेंट में बोनट के अंदर मौजूद रहता है। ये एक जरूरी कंपोनेंट है जो इंजन में कंबस्शन के लिए जाने वाले एयर को फिल्टर करने के काम आता है।

लंबे समय तक यूज होने के बाद एयर फिल्टर के भर जाने की संभावना बढ़ जाती है। ये कई तरह की दिक्कतें पैदा करता है। इससे इंजन के स्टार्ट होने में दिक्कत आती है, इंजन की ताकत घटने लगती है, एक्सीलेरेशन खराब होने लगता है, तेल की खपत बढ़ जाती है, टेलपाइप पर ब्लैक स्मोक नजर आता है और एमिशन भी बढ़ने लगता है। भरा हुआ या बंद एयर फिल्टर इंजन और इंटरनल कंपोनेंट्स को डैमेज भी कर सकता है। ऐसे में हम यहां आपको कार के एयर फिल्टर को चेक और रिप्लेस करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

फिल्टर हाउसिंग को लोकेट करें

हुड को ओपन करें और फिल्टर को लोकेट करें। पुरानी कारों में आमतौर पर ये आमतौर पर इंजन कंपार्टमेंट के पीछे राउंड या ओवल शेप में होते हैं। वहीं, नई कारों में ये स्क्वायर या रेक्टेंगुलर शेप में होते हैं।

फिल्टर को निकालें बाहर

एयर फिल्टर हाउजिंग से लिड को हटाएं। इसके लिए आपको विंग नट्स के स्क्रू को हटाना होगा। इसके बाद कवर को हटाएं और इसके बाद फिल्टर को बाहर निकाल लें।

चेक और क्लीन करें

हाउसिंग और कनेक्टिंग डक्ट को किसी भी नुकसान को लेकर चेक करें। अगर कोई डैमेज नजर आए। तो सीधे उसे रिप्लेस कर दें। वहीं, सफाई करने के लिए एक छोटे कार वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें। ये काम आराम से करें वर्ना एयर लीक का खतरा बना रहता है।

जरूरी हो तो रिप्लेस करें

अगर फिल्टर ज्यादा गंदा हो कि इसे साफ भी ना किया जा सके। तो इसे रिप्लेस कर कार को एक नया क्लीन फिल्टर दें। नए एयर फिल्टर को इंस्टॉल करने से पहले उस जगह को साफ कर लें। अंत में बोनट को क्लोज कर दें।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article