ऑटो न्यूज़

क्रूज कंट्रोल के साथ आती हैं ये 5 बजट कारें, लॉन्ग ड्राइव में पैरों को मिलेगा पूरा आराम

क्रूज कंट्रोल को लोग काफी पसंद करते हैं, खासतौर पर लॉन्ग ड्राइव वाले, लेकिन कीमत अधिक होने के कारण ऐसी कारें नहीं खरीदते हैं, हालांकि बजट में भी कई कारें हैं जिनमें क्रूज कंट्रोल मिलता है।

Image

क्रूज कंट्रोल के साथ आती हैं ये 5 बजट कारें, लॉन्ग ड्राइव में पैरों को मिलेगा पूरा आराम

हाईवे पर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए क्रूज कंट्रोल एक बेहद काम का फीचर बन चुका है। पहले यह सुविधा ज्यादातर 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली कारों में ही मिलती थी, लेकिन अब बजट सेगमेंट की कई कारों में भी यह फीचर उपलब्ध है। क्रूज कंट्रोल की मदद से ड्राइवर बिना लगातार एक्सीलेटर दबाए एक तय स्पीड पर कार चला सकता है, जिससे लंबी ड्राइव के दौरान पैरों को आराम मिलता है। यदि आप भी बजट में क्रूज कंट्रोल वाली कार खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।

Tata Tiago

इस लिस्ट में पहला नाम टाटा मोटर्स की हैचबैक कार टाटा टियागो का है जो अब कई आधुनिक फीचर्स के साथ आती है। इसमें क्रूज कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, 65W USB Type-C पोर्ट और रियर AC वेंट जैसे फीचर्स शामिल हैं। कार में 1.2 लीटर तीन-सिलेंडर Revotron पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86 hp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है। क्रूज कंट्रोल वाले वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.99 लाख रुपये है।

Maruti Suzuki Baleno

मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो भी क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ आती है। यह सुविधा इसके टॉप वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 88 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। क्रूज कंट्रोल वाले मॉडल की शुरुआती कीमत करीब 8.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Tata Altroz

टाटा अल्ट्रोज इस लिस्ट की एकमात्र कार है जिसमें डीजल इंजन का विकल्प भी मिलता है। यह प्रीमियम हैचबैक पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 1.2 लीटर Revotron पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86 bhp पावर और 115 Nm टॉर्क देता है। वहीं 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन 88 bhp पावर और 200 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

अल्ट्रोज में 5-स्पीड मैनुअल, AMT और 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। इसमें क्रूज कंट्रोल फीचर Pure S वेरिएंट से उपलब्ध है, जिसकी कीमत करीब 7.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Toyota Glanza

टोयोटा ग्लैंजा भी क्रूज कंट्रोल के साथ आने वाली बजट कारों में शामिल है। इसमें 1.2 लीटर K-Series K12N पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 88 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है। यह कार 5-स्पीड मैनुअल और AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ आती है। क्रूज कंट्रोल फीचर केवल इसके टॉप V वेरिएंट में मिलता है। इस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 9.12 लाख रुपये है।

Tata Punch

टाटा पंच भारत की सबसे किफायती SUV कारों में से एक है जिसमें क्रूज कंट्रोल फीचर मिलता है। इसमें यह सुविधा Pure+ वेरिएंट से उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 7 लाख रुपये है। टाटा पंच में कई इंजन विकल्प मिलते हैं। इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और CNG वेरिएंट शामिल हैं। लंबी हाईवे ड्राइव के लिए पंच का क्रूज कंट्रोल फीचर इसे बजट SUV खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article