यदि आप भी किसी नई कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Hyundai Venue जल्द ही बाजार में तहलका मचाने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक दूसरी पीढ़ी की Hyundai Venue भारत में 4 नवंबर को लॉन्च होगी। इसके तुरंत बाद अपडेटेड वेन्यू N Line का भी अवतार देखने को मिल सकता है।
बाहरी डिजाइन में बदलाव
नई Hyundai Venue 2025 में डिजाइन का बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें नई फ्रंट और रियर बम्पर, स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन जिसमें वर्टिकली स्टैक्ड प्रोजेक्टर यूनिट्स हैं, नई ग्रिल रेक्टैंगल इंसर्ट्स के साथ, नई एलॉय व्हील डिजाइन, LED टेललाइट्स, रूफ रेल्स और स्पॉइलर जिसमें हाई-माउंटेड स्टॉप लाइट इंटीग्रेटेड शामिल हैं।
इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर में नई वेन्यू 2025 में कर्व्ड स्क्रीन डैशबोर्ड पर प्रमुखता से लगी होगी। इसमें फुली डिजिटल और कलर्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नए AC वेंट्स और रिवाइज्ड सेंटर कंसोल शामिल हैं। इसके अलावा नई थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड-माउंटेड स्पीकर, इलेक्ट्रिक सनरूफ और Level 2 ADAS जैसी उन्नत सुविधाएं मिलेंगी।
इंजन और गियरबॉक्स विकल्प
हुंडई ने तकनीकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि नई वेन्यू पुराने इंजन विकल्प जारी रखेगी। जो कि 1.2-लीटर NA पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, और 1.5-लीटर डीजल होंगे। गियरबॉक्स विकल्प में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT शामिल होंगे।
प्रतिद्वंद्वी मॉडल्स
नई वेन्यू 2025 भारत में मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, स्कोडा कियाक, महिंद्रा XUV 3XO, रेनॉल्ट काइगर, टाटा नेक्सॉन और निसान मैग्नाइट जैसी SUVs के साथ दो-दो हाथ करेगी।
