Tesla ने भारतीय बाजार में अपनी नई और खास 6-सीटर SUV Tesla Model Y L लॉन्च कर दी है। यह कंपनी की भारत में पेश की गई अब तक की सबसे प्रीमियम और फैमिली-फोकस्ड इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। इस नई SUV की एक्स-शोरूम कीमत करीब 61.99 लाख रुपये रखी गई है, जो इसे लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है।
कार स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ज्यादा लंबी
Model Y L में L का मतलब Long Wheelbase है यानी इस कार को स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ज्यादा लंबा और स्पेशियस बनाया गया है। इसमें 3-रो (2+2+2) सीटिंग लेआउट दिया गया है, जिससे यह एक परफेक्ट फैमिली SUV बन जाती है। खास बात यह है कि इसमें बीच वाली सीटें कैप्टन सीट्स के रूप में दी गई हैं, जिससे कंफर्ट और प्रीमियम फील दोनों बढ़ जाते हैं।
दमदार बैटरी और डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव
परफॉर्मेंस की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक SUV दमदार बैटरी और डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 681 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसके अलावा, यह महज कुछ सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है, जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी आगे बनाता है।
फीचर्स के मामले में भी Model Y L एडवांस
फीचर्स के मामले में भी Model Y L काफी एडवांस है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, प्रीमियम साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, एयर प्यूरीफायर और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा और कई स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स इसे टेक्नोलॉजी के मामले में भी खास बनाते हैं।
Model Y से हुई थी भारत में शुरुआत
Tesla ने भारत में अपनी शुरुआत पिछले साल Model Y के साथ की थी, लेकिन ऊंचे इंपोर्ट टैक्स के कारण इसकी कीमत ज्यादा रही और यह एक ही सेगमेंट तक सीमित रही। अब Model Y L के लॉन्च के साथ कंपनी भारतीय ग्राहकों को ज्यादा स्पेस, ज्यादा फीचर्स और बेहतर वैल्यू देने की कोशिश कर रही है।
प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में इस कार का मुकाबला Mercedes-Benz EQS SUV और अन्य प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs से माना जा रहा है। बढ़ती EV डिमांड और SUV सेगमेंट की लोकप्रियता को देखते हुए Tesla का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। Tesla Model Y L उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई है, जो एक प्रीमियम, स्पेसियस और हाई-टेक इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं। यह लॉन्च भारतीय EV मार्केट में Tesla की पकड़ को और मजबूत कर सकता है।
