Tata SUV प्रेमियों की मौज! Harrier और Safari डीजल पर मिल रही 45,000 रुपए तक की भारी छूट
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Feb 5, 2026, 02:36 PM IST
एक नई गाड़ी खरीदने की तैयारी में हैं तो टाटा मोटर्स के विकल्प पर जा सकते हैं। कंपनी इस महीने अपनी कई गाड़ियों पर डिस्काउंट पेश कर रही है। पॉपुलर एसयूवी Harrier और Safari पर पेश शानदार ऑफर के तहत आप 45000 रुपए तक की बचत कर सकते हैं।
टाटा मोटर्स की गाड़ियों पर मिल रही छूट (Photo: tatamotors)
अगर आप भी इस महीने एक नई एसयूवी घर लाने का प्लान बना रहे हैं और किसी आकर्षक डिस्काउंट की तलाश में हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। टाटा मोटर्स अपने ग्राहकों को अपनी पॉपुलर एसयूवी Harrier और Safari पर एक शानदार ऑफर पेश कर रही है। ग्राहकों को Harrier और Safari SUV के डीजल वेरिएंट्स भारी बचत करने का मौका मिल रहा है। कंपनी इन दोनों SUV के डीजल मॉडल्स पर 45,000 रुपए तक के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है, जिसमें नकद छूट के साथ एक्सचेंज और स्क्रैपेज ऑफर शामिल हैं।
Harrier और Safari पर खास ऑफर
इस ऑफर के तहत 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट सीधे कार की कीमत से घटाया जाएगा, जबकि खरीदार 25,000 का एक्सचेंज बेनिफिट या 35,000 का स्क्रैपेज बोनस भी चुन सकते हैं, जिससे कुल बचत 45,000 रुपए तक पहुंच जाती है। यह बेनिफिट Harrier के Smart, Pure X, Adventure X, Adventure X+, Fearless X और Fearless X+ जैसे डीजल वेरिएंट्स पर लागू है। वहीं, Safari के Smart, Pure X, Adventure X+, Accomplished X, Accomplished X+ और Accomplished X+ Six‑Seater वेरिएंट्स पर भी यही लाभ दिए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से दिए जा रहे इन ऑफर्स का लाभ वे ग्राहक उठा सकते हैं, जो इसी महीने फरवरी में एसयूवी की खरीदारी करते हैं। कीमत की बात करें तो टाटा हैरियर डीजल रेंज की एक्स‑शोरूम कीमत लगभग 14 लाख से लेकर 25.25 लाख रुपए तक है, जबकि सफारी डीजल मॉडल्स लगभग 14.66 लाख से 25.96 लाख के बीच आते हैं।
टाटा की दूसरी कारें भी मिल रही सस्ती
इन बेनिफिट्स के अलावा कंपनी अपनी अन्य कारों पर भी ऑफर दे रही है। Tata की Curvv SUV पर भी कुल 45,000 तक के फायदे दिए जा रहे हैं, जिसमें 20,000 का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज/स्क्रैपेज के रूप में अतिरिक्त बेनिफिट शामिल है। वहीं Altroz पर लगभग 35,000 तक, Nexon पर 30,000 तक और Tiago–Tigor पर 30,000 तक के ऑफर उपलब्ध हैं।
कंपनी क्यों पेश कर रही ऑफर
यह डिस्काउंट स्ट्रक्चर आम तौर पर कंपनी की बिक्री रणनीति का हिस्सा होता है, ताकि ग्राहकों को खरीदारी के लिए आकर्षित किया जा सके। हालांकि, ये फायदे शहर, डीलर और वेरिएंट के हिसाब से थोड़े अलग हो सकते हैं, इसलिए डीलरशिप पर जाकर ही वास्तविक ऑफर डिटेल्स चेक करने की सलाह दी जाती है।