ऑटो न्यूज़

Tata Punch ने Maruti Swift को पछाड़ा, बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

Tata Punch Best Seller In June 2024: टाटा मोटर्स की पंच लॉन्च के बाद से ही मार्केट पर छाई हुई है। जून 2024 में बिक्री की बात करें तो पंच कॉम्पैक्ट एसयूवी ने इस लिस्ट में टॉप पर बनी मारुति सुजुकी स्विफ्ट को भी पछाड़ दिया है। कुल मिलाकर ये पूरी तरह पैसा वसूल कार है।

Image

पिछले महीने पंच की 18,238 यूनिट बिकी हैं, वहीं स्विफ्ट की बिक्री 16,422 यूनिट पर ही सिमट गई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा पंच बनी जून की बेस्ट सेलर
  • मारुति सुजुकी स्विफ्ट को पछाड़ा
  • फुल पैसा वसूल है कॉम्पैक्ट SUV

Tata Punch Best Seller In June 2024: भारतीय मार्केट में टाटा पंच ने अपनी जोरदार पकड़ बना ली है। जून 2024 में बिक्री की बात करें तो पंच कॉम्पैक्ट एसयूवी ने इस लिस्ट में टॉप पर बनी मारुति सुजुकी स्विफ्ट को भी पछाड़ दिया है। पिछले महीने पंच की 18,238 यूनिट बिकी हैं, वहीं स्विफ्ट की बिक्री 16,422 यूनिट पर ही सिमट गई है। टाटा ने कुछ समय पहले ही पंच के वेरिएंट्स में बड़े बदलाव किए हैं ताकि इन्हें चुनते समय असमंजस की स्थिति ना बने। कंपनी ने इस कार के 10 वेरिएंट्स की बिक्री बंद कर दी है और इसकी जगह सिर्फ 3 नए वेरिएंट्स पेश किए गए हैं। बंद हुए वेरिंट्स में 8 केमो एडिशन हैं, वहीं क्रिएटिव डुअल-टोन और क्रिएटिव एमटी डुअल-टोन की बिक्री भी बंद कर दी गई है।

जल्द ही 6 एयरबैग मिलेंगे

पिछले साल शुरू हुए भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट में पंच को 6 एयरबैग्स मिलने की बात का खुलासा हुआ है, कंपनी ने इस क्रैश टेस्ट में 6 एयरबैग्स वाली पंच को भेजा है। यानी 6 लाख रुपये शुरुआती कीमत वाली इस कार को 6 एयरबैग्स जल्द मिलने वाले हैं। इसके अलावा कंपनी पंच का इलेक्ट्रिक वर्जन भी जल्द लॉन्च करने वाली है जिसकी टेस्टिंग लगातार जारी है। भारत एनसीएपी में इस कार को 5-स्टार रेटिंग मिल सकती है, क्योंकि ग्लोबल एनकैप ने पहले ही इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है।

सीएनजी वेरिएंट भी उपलब्ध

टाटा पंच सीएनजी के साथ समान 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो पंच के पेट्रोल वेरिएंट में मिलता है। ये इंजन सीएनजी वेरिएंट में 73.3 एचपी ताकत और 103 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, कंपनी ने इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया है। टाटा की बाकी सीएनजी कारों की तरह पंच को भी सीएनजी पर स्टार्ट किया जा सकता है, ये फीचर मारुति सुजुकी और ह्यून्दे इंडिया की किसी कार में अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। कार को 30-30 लीटर के दो सिलेंडर मिले हैं जिससे इसका बूट स्पेस काफी बढ़ गया है और ये 210 लीटर है।

एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स

नई टाटा पंच सीएनजी के एक्सटीरियर में कोई बदलाव नहीं किया गया है, सिवाय आईसीएनजी बैज के। इसके अलावा कंपनी ने कार के इंटीरियर में भी कोई बदलाव नहीं किया है और ये मौजूदा मॉडल वाले 7-इंच टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, 16-इंच अलॉय व्हील्स, इंजन स्टॉर्ट/स्टॉप बटन, ऑटोमैटिक क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, हाइट अडजस्टेबल ड्राइवर और सनरूफ जैसे फीचर्स से लैस है। इसका सीधा मुकाबला ह्यून्दे एक्सटर सीएजी से शुरू हो गया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article