Bharat Mobility Expo: कल 17 जनवरी 2025 से भारत में कारों का मेला, भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 (Auto Expo 2025) शुरू होने जा रहा है। इस साल भारत मोबिलिटी एक्सपो में एक से बढ़कर एक शानदार कारें नजर आने वाली हैं। जानी-मानी कार निर्माता कंपनी टाटा भी इस साल भारत मोबिलिटी एक्सपो में भाग लेने वाली है। भारतीय कार मार्केट में अब SUVs को काफी पसंद किया जा रहा है। यहां हम आपको टाटा की उन 5 SUVs के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में पेश की जा सकती हैं। आइये जानते हैं कि टाटा कौन सी 5 SUVs पेश करने वाली है और साथ ही जानते हैं कि इन SUVs में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।
टाटा सफारी पेट्रोल/EV
टाटा सफारी कंपनी की जानी-मानी 7 सीटर SUV है। भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में टाटा सफारी का इलेक्ट्रिक वेरिएंट पेश किया जाएगा। इसके साथ ही टाटा सफारी का नया पेट्रोल वेरिएंट भी एक्सपो में पेश किया जा सकता है। नई टाटा सफारी में टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन ऑफर किया जा सकता है जिसकी बदौलत यह कार पहले से काफी ज्यादा पावरफुल हो जाएगी।

टाटा सफारी पेट्रोल/EV
टाटा हैरियर EV
नई टाटा हैरियर ईवी एक्टि.ईवी प्लेटफॉर्म पर बनी पहली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है जो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी। लुक और स्टाइल के मामले में हैरियर ईवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही है, वहीं कंपनी इसके साथ ADAS जैसे हाइटेक फीचर्स उपलब्ध करा सकती है। टाटा ने फिलहाल इसकी तकनीकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन बड़ा बैटरी पैक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिल सकता है। टाटा हैरियर ईवी को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इसे 500 किमी तक चलाया जा सकेगा। हैरियर EV के साथ ही नया हैरियर पेट्रोल मॉडल भी पेश किया जा सकता है।

टाटा हैरियर EV
टाटा सिएरा EV
नई टाटा सिएरा का लुक बहुत जोरदार है और इसे बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। इसका नाम एटलस है जिसका मतलब अडेप्टिव टेक फॉर्वर्ड लाइफस्टाइल है। इस प्लेटफॉर्म पर कंपनी आने वाले समय में एसयूवी, एमपीवी और सेडान तैयार करेगी। कुछ समय पहले ये जानकारी भी मिली थी कि आईसीई वर्जन टाटा सिएरा को 4-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा। यानी ये प्लेटफॉर्म 4 बाय 4 सिस्टम के अनुकूल है। अगर नई सिएरा को 4-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है तो ये 2020 में बंद हो चुकी टाटा सफारी स्टॉर्म के बाद ब्रांड की दूसरी 4 बाय 4 कार बन जाएगी।

टाटा सिएरा EV
टाटा पंच फेसलिफ्ट
अन्य SUVs के साथ ही टाटा अपनी रिकॉर्ड-ब्रेकिंग कार, टाटा पंच, का फेसलिफ्ट मॉडल भी भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में पेश कर सकती है। टाटा पंच 2024 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। टाटा पंच फेसलिफ्ट को पिछले कुछ समय के दौरान कई बार टेस्टिंग करते हुए देखा जा चुका है। लोगों को टाटा पंच फेसलिफ्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में देखना होगा कि टाटा पंच फेसलिफ्ट में क्या कुछ धाकड़ फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

टाटा पंच फेसलिफ्ट
टाटा अविन्या
अन्य कारों के साथ ही टाटा द्वारा टाटा अविन्या (Tata Avinya) कॉन्सेप्ट के तहत नई कार भी पेश की जा सकती है। टाटा अविन्या एक कॉन्सेप्ट कार ही बनी हुई है और जल्द ही इस कार का प्रोडक्शन मॉडल भी नजर आ सकता है। फिलहाल इस कॉन्सेप्ट की कार के फीचर्स या पावरट्रेन को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

टाटा अविन्या
