ऑटो न्यूज़

Tata Punch CNG की बुकिंग डीलरशिप लेवल पर हुई शुरू, मिलेंगे गैस के दो सिलेंडर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 1, 2023, 09:53 PM IST

Tata Motors जल्द ही भारत में नई Punch CNG लॉन्च करने वाली है जिसकी बुकिंग डीलरशिप लेवल पर शुरू कर दी गई है। कंपनी संभवतः सितंबर में नई पंच लॉन्च करेगी जो भारत में त्यौहारों के सीजन की शुरुआत है।

Image

कंपनी संभवतः सितंबर में नई पंच लॉन्च करेगी जो भारत में त्यौहारों के सीजन की शुरुआत है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा पंच सीएनजी की बुकिंग शुरू
  • डीलरशिप लेवल पर कर सकेंगे बुक
  • जल्द भारत में लॉन्च होगी नई कार

Tata Punch CNG Booking: टाटा मोटर्स बहुत जल्द पंच सीएनजी भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है जिसकी बुकिंग डीलरशिप लेवल पर शुरू कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देशभर के कई शहरों में टाटा डीलर्स ने 11,000 रुपये के साथ पंच सीएनजी की अनाधिकारिक बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। टाटा पंच सीएनजी का प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है। पंच माइक्रो एसयूवी का सीएनजी वेरिएंट हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और ये टेस्ट मॉडल बिना किसी स्टिकर के देखा गया है। कंपनी संभवतः सितंबर में नई पंच लॉन्च करेगी जो भारत में त्यौहारों के सीजन की शुरुआत है।

मिलेगा डुअल सीएनजी टैंक सेटअप

टाटा अल्ट्रोज सीएनजी की तर्ज पर पंच सीएनजी के साथ भी कंपनी सीएनजी के दो टैंक देने वाली है। इन दोनों टैंक्स की कुल सीएनजी क्षमता करीब 60 किग्रा होगी और इन्हें कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि ग्राहकों को कार की डिगी में सामान रखने की भी पर्याप्त जगह मिलेगी। पंच सीएनजी के साथ 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के अलावा रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

कितनी खास है टाटा पंच सीएनजी

टाटा मोटर्स ने पंच कॉम्पैक्ट एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट को 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर इंजन दिया है जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। स्टैंडर्ड मॉडल में ये इंजन 86 एचपी और 113 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं सीएनजी मॉडल में ये ताकत घटकर 76 एचपी और 97 एनएम रह जाती है। बता दें कि टाटा अल्ट्रोज और पंच सीएनजी को सीधे सीएनजी पावर पर स्टार्ट किया जा सकता है और ये फीचर मुकाबले की किसी कार में फिलहाल उपलब्ध नहीं कराया गया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article