ऑटो न्यूज़

Rolls Royce से कहीं कम नहीं दिख रही TATA की ये नई कार, नया Jaguar लोगो पेश

Jaguar Type 00 Concept Showcased: जगुआर ने नए लोगो और ब्रांड आइडेंटिटी के साथ अपनी पहली कार शोकेस की है। इसका नाम टाइप 00 है और दिखने में ये रोल्स रॉयस से कम नहीं है। दिक्षण फ्लोरिडा के मायामी में इस नए डिजाइन विजन कॉन्सेप्ट से पर्दा हटाया गया है। जगुआर ने नई ब्रांड आइडेंटिटी और लोगो के साथ कार का कॉन्सेप्ट शोकेस किया है।

Image

इसका नाम टाइप 00 है और दिखने में ये रोल्स रॉयस से कम नहीं है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जगुआर टाइप 00 कॉन्सेप्ट हुआ शोकेस
  • लुक में रोल्स रॉयस जैसी इलेक्ट्रिक कार
  • सिंगल चार्ज में चलेगी 770 किमी तक

Jaguar Type 00 Concept Showcased: टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाले पॉपुलर कार ब्रांड जगुआर ने हाल में नई पहचान और नया लोगो पेश किया है। अब कंपनी ने इसी नए लोगो और ब्रांड आइडेंटिटी के साथ अपनी पहली कार शोकेस की है। इसका नाम टाइप 00 है और दिखने में ये रोल्स रॉयस से कम नहीं है। दिक्षण फ्लोरिडा के मायामी में इस नए डिजाइन विजन कॉन्सेप्ट से पर्दा हटाया गया है। जगुआर ने नई ब्रांड आइडेंटिटी और लोगो के साथ पहली कार का कॉन्सेप्ट मॉडल शोकेस किया है। टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली जगुआर ने इस कॉन्सेप्ट को टाइप 00 नाम दिया है जो दिखने में बेहद खूबसूरत है। इसे बहुत फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया गया है जो बहुत कुछ रोल्स रॉयस जैसा है।

दिखने में रोल्स रॉयस जैसी

शानदार स्टाइल और डिजाइन पर तैयार टाइप 00 कॉन्सेप्ट को लंबा बोनट, फास्टबैक प्रोफाइल और झुकती हुई रूफलाइन दी गई है। यहां 23 इंच के पैटर्न अलॉय व्हील्स, फ्लश बॉडी पैनल्स, बिना ग्लास वाला रियर टेलगेट, तराशी हुई पैनोरमिक सनरूफ और ऐसे बहुत सारे फीचर्स कार को मिले हैं। जगुआर की ये कॉन्सेप्ट कार मायामी पिंक और लंदन ब्लू कलर्स में पेश की गई है। इसकी डिजाइन लैंग्वेज काफी आकर्षक है जिसे भविष्य में आने वाली कारों का ध्यान रख तैयार किया गया है। इसी पर आधारित कार का प्रोडक्शन आने वाले समय में शुरू होगा और इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

770 किमी तक मिलेगी रेंज

जगुआर इस कॉन्सेप्ट मॉडल पर तेजी से काम कर रही है और इससे मिलता-जुलता प्रोडक्शन मॉडल भी जल्द आपको दिखाई देगा। कंपनी इसे 4 दरवाजों वाली तेजी रफ्तार जीटी बनाने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआती में इसकी बिक्री शुरू हो सकती है। जगुआर ने इस कॉन्सेप्ट कार के केबिन को बिना ताम-झाम के तैयार किया है। यहां पूरे केबिन में हाथ से ब्रास लाइन्स लगाई गई हैं, वहीं इसके साथ हाइटेक फीचर्स भी मिलने वाले हैं। इसे सिंगल चार्ज में 770 किमी तक चलाया जा सकता है और ब्रांड का कहना है कि सिर्फ 15 मिनट में ये 321 किमी के लिए चार्ज हो जाएगी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article