ऑटो न्यूज़

सेडान पसंद करने वालों के काम की खबर, 11 दिसंबर को लॉन्च होगी New Camry

2025 Toyota Camry Debut: नई कैमरी में कई बदलाव किए गए हैं जिनमें नई डिजाइन और कई सारे हाइटेक फीचर्स मिलने वाले हैं। यहां करीब 5 साल बाद इस सेडान को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया जाएगा। टोयोटा कैमरी का 2025 मॉडल इस कार की नौवी पीढ़ी में पहुंच चुका है और इसे समान प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है।

Image

टोयोटा कैमरी का 2025 मॉडल इस कार की नौवी पीढ़ी में पहुंच चुका है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2025 टोयोटा कैमरी लॉन्च को तैयार
  • 11 दिसंबर से भारत में बिकने लगेगी
  • 9वीं पीढ़ी में आ चुकी कैमरी सेडान

2025 Toyota Camry Debut: सेडान पसंद करने वालों के लिए टोयोटा जोरदार विकल्प ला रही है। नई कैमरी सेडान भारत में लॉन्च होने वाली है जिसे विदेशी मार्केट में लॉन्च के करीब 1 साल बाद देश में पेश किया जाने वाला है। टोयोटा कैमरी का 2025 मॉडल इस कार की नौवी पीढ़ी में पहुंच चुका है जो 11 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। नई कैमरी के साथ कई बदलाव किए गए हैं जिनमें नई डिजाइन और कई सारे हाइटेक फीचर्स मिलने वाले हैं। देश के ग्राहकों की दिलचस्पी एसयूवी पर जाने से सेडान की बिक्री बहुत घट गई है, अपडेटेड कैमरी ग्राहकों का ध्यान खींच सकती है

2025 टोयोटा कैमरी का लुक

नई टोयोटा कैमरी का स्टाइल और डिजाइन पहले से काफी अलग होने वाला है। इसके साथ नए हेडलैंप दिए गए हैं जिनसे सटे सी शेप के डीआरएल भी अच्छे दिखते हैं। इसके अगले हिस्से में एक ब्लैक पट्टी दी गई है जो पूरे अगले हिस्से को घेरती है। कार को हनीकॉम्ब पैटर्न की नई ग्रिल दी गई है जो बॉडी कलर की है। इसकी रूपरेखा पुराने मॉडल जैसी की है, लेकिन आपको देखने में ये बिल्कुल नई कार नजर आएगी। इसके अगले और पिछले हिस्से को पहले से काफी पैना बनाया गया है। इसके अलावा नए टेललैंप और नई डिजाइन के बंपस भी इसे मिले हैं।

फीचर्स के मामले में हाइटेक

नई कैमरी के साथ टोयोटा खूब सारे हाइटेक फीचर्स देने वाली है। इसके साथ पिछले मॉडल से बहुत एडवांस्ड 12.3 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलने वाला है। कार का डैशबोर्ड साफ-सुथरा और हाइटेक फीचर्स से लोडेड है। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर कार के टॉप मॉडल को मिलने वाला है। ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली कार के लगभग सभी फीचर्स भारतीय मॉडल में मिलने वाले हैं। इनमें 9 स्पीकर वाला जेबीएल ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा और टोयोटा सेंस 3.0 शामिल हैं।

कितना दमदार इंजन मिलेगा

2025 टोयोटा कैमरी में होने वाले सबसे बड़े बदलावों में नया 2.5-लीटर इंजन है जो हाइब्रिड है। इस दमदार इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलने वाला है और दमदार इलेक्ट्रिक मोटर 222 बीएचपी ताकत बनाती है। ये ताकत पिछले मॉडल के मुकाबले 8 बीएचपी ज्यादा है। बता दें कि ग्लोबल मार्केट में इसके साथ डुअल मोटर सेटअप दिया जाता है, हालांकि भारत में इस सिस्टम के कार में मिलने की संभावना नाम मात्र की है। भारतीय मार्केट में इस कार का मुकाबला स्कोडा सुपर्ब से होने वाला है, 2025 सुपर्ब जल्द लॉन्च होगी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article