ऑटो न्यूज़

Tata Safari और Harrier पर बंपर डिस्काउंट, इसी महीने खरीद पर होगी तगड़ी सेविंग

Tata Safari And Harrier Discount: टाटा मोटर्स ने अगस्त 2024 में हैरियर और सफारी पर दमदार डिस्काउंट दिया है। जो भी ग्राहक टाटा सफारी का 2023 मॉडल चुनते हैं उन्हें 1.65 लाख रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। सफारी और हैरियर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 16.19 लाख और 14.99 लाख रुपये है।

Image

टाटा ने इन दोनों कारों के 2023 मॉडल पर सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा सफारी और हैरियर पर डिस्काउंट
  • 2023 मॉडल एसयूवी पर मिल रही छूट
  • 1.65 लाख रुपये तक कर पाएंगे सेविंग

Tata Safari And Harrier Discount: टाटा मोटर्स ने जुलाई 2024 में हैरियर और सफारी एसयूवी पर किंग ऑफ एसयूवी फेस्टिवल के तहत दमदार डिस्काउंट दिए थे। अब कंपनी ने इन दोनों गाड़ियों पर अगस्त 2024 में भी जोरदार डिस्काउंट दिए हैं। टाटा ने इन दोनों कारों के 2023 मॉडल पर सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया है। जो भी ग्राहक टाटा सफारी का 2023 मॉडल चुनते हैं उन्हें 1.65 लाख रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। 2023 मॉडल टाटा हैरियर खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको 1.45 लाख रुपये तक छूट मिलेगी। भारत में सफारी और हैरियर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 16.19 लाख और 14.99 लाख रुपये है।

जल्द आ रही नई कर्व ईवी

टाटा मोटर्स बहुत जल्द मार्केट में अपनी बिल्कुल नई एसयूवी कर्व लॉन्च करने वाली है जिसका पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वर्जन उपलब्ध होगा। कंपनी ने हाल में इलेक्ट्रिक कर्व का टीजर भी जारी कर दिया है जिससे ये अनुमान लगाया जा सकता है कि इसे कर्व आईसीई के साथ ही मार्केट में लॉन्च किया जाने वाला है। टाटा कर्व ईवी का स्टाइल और डिजाइन शोकेस की हुई गाड़ी जैसा ही है, हालांकि इसे इलेक्ट्रिक दिखाने के लिए ब्लू हाइलाइट्स मिल सकते हैं। नैक्सॉन ईवी की तर्ज पर कर्व ईसी भी दो वेरिएंट - एमआर और एलआर में पेश की जा सकती है जिनका मतलब मीडियम रेंज और लॉन्ग रेंज है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

नई टाटा कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ 40.5 किलोवाट बैटरी पैक मिल सकता है। मीडियम रेंज मॉडल सिंगल चार्ज में करीब 460 किमी तक रेंज देता है, वहीं लॉन्ग रेंज को फुल चार्ज करने पर 500 से 550 किमी तक चलाया जा सकता है। बता दें कि टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहनों पर बड़ा दांव पहले ही लगा चुकी है और फिलहाल देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेचने वाली कंपनी भी टाटा ही है। सही समय पर सही गाड़ी लॉन्च कर इलेक्ट्रिक कार मार्केट में कंपनी ने दबदबा बना लिया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article