Suzuki Avenis Special Edition Update: Suzuki Motorcycle India ने अपने पॉपुलर 125cc स्कूटर Avenis के स्पेशल एडिशन को नए अंदाज में पेश कर दिया है। कंपनी ने इस बार स्कूटर में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है, लेकिन इसके लुक को और आकर्षक बनाने के लिए एक नया ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन जोड़ा गया है। अगर आप भी एक नया स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।
बदल गया Avenis स्पेशल एडिशन
इस अपडेट के तहत Avenis स्पेशल एडिशन अब Pearl Glacier White Metallic और Oort Gray के कॉम्बिनेशन में उपलब्ध होगा। यह नया रंग स्कूटर को ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देता है, जिससे यह खासकर युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश करता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पहले जैसा ही 124.3cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो Suzuki Eco Performance (SEP) तकनीक के साथ आता है। यह इंजन स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर माइलेज देने के लिए जाना जाता है।
फीचर्स
फीचर्स के मामले में भी यह स्कूटर काफी एडवांस है। इसमें LED लाइटिंग, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB चार्जिंग पोर्ट और फ्रंट स्टोरेज स्पेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा 21.8 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए और भी उपयोगी बनाता है।
राइड और सेफ्टी के लिए स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) और 12-इंच के पहिए दिए गए हैं, जो बेहतर कंट्रोल और आरामदायक राइडिंग अनुभव देते हैं।
कीमत और बुकिंग
कीमत और बुकिंग के मामले में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इस स्कूटर के स्पेशल एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 86,677 रुपये रखी गई है, जबकि इसकी शुरुआती कीमत 84,293 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। ग्राहक पहले की तरह ही इसे खरीद सकते हैं।
किन ग्राहकों को पसंद आएगा स्कूटर
Suzuki Avenis स्पेशल एडिशन का यह अपडेट उन ग्राहकों के लिए है जो स्टाइलिश लुक, अच्छे फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला स्कूटर चाहते हैं। नया कलर ऑप्शन इसे बाजार में और फ्रेश और आकर्षक बनाता है, जबकि इसकी पुरानी खूबियां इसे एक मजबूत विकल्प बनाए रखती हैं।
