गर्मियों में 'बम' न बन जाए आपका ई-स्कूटर! भूलकर भी न करें ये गलतियां

Electric scooter summer safety: क्या आप जानते हैं तेज गर्मी इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी और परफॉर्मेंस पर असर डाल सकती है। अगर सही तरीके से देखभाल न की जाए, तो स्कूटर की लाइफ कम हो सकती है और सेफ्टी रिस्क भी बढ़ सकता है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाते हैं तो गर्मियों के इस मौसम में आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है-

Authored by: शिवानी कोटनालाUpdated Apr 21 2026, 15:23 IST
स्कूटर को हमेशा छांव में पार्क करने की कोशिश करें। इलेक्ट्रिक स्कूटर को तेज धूप में खड़ा रखने से बैटरी का तापमान बढ़ जाता है, जिससे उसकी क्षमता घट सकती है। अगर संभव हो तो कवर का इस्तेमाल करें या पार्किंग में खड़ा करें, ताकि सीधे सूरज की रोशनी से बचाव हो सके।Image Credit : IStock01 / 07

स्कूटर को हमेशा छांव में पार्क करने की कोशिश करें। इलेक्ट्रिक स्कूटर को तेज धूप में खड़ा रखने से बैटरी का तापमान बढ़ जाता है, जिससे उसकी क्षमता घट सकती है। अगर संभव हो तो कवर का इस्तेमाल करें या पार्किंग में खड़ा करें, ताकि सीधे सूरज की रोशनी से बचाव हो सके।

बैटरी चार्जिंग का सही तरीका अपनाना भी बेहद जरूरी है। गर्मियों में बैटरी पहले से ही गर्म रहती है, इसलिए स्कूटर चलाने के तुरंत बाद उसे चार्ज न करें। पहले उसे थोड़ा ठंडा होने दें, फिर चार्जिंग करें। इससे बैटरी सुरक्षित रहती है और उसकी लाइफ बढ़ती है।Image Credit : IStock02 / 07

बैटरी चार्जिंग का सही तरीका अपनाना भी बेहद जरूरी है। गर्मियों में बैटरी पहले से ही गर्म रहती है, इसलिए स्कूटर चलाने के तुरंत बाद उसे चार्ज न करें। पहले उसे थोड़ा ठंडा होने दें, फिर चार्जिंग करें। इससे बैटरी सुरक्षित रहती है और उसकी लाइफ बढ़ती है।

गाड़ी चलाने का तरीका भी फ्यूल या कहें कि बैटरी एफिशिएंसी पर असर डालता है। तेज एक्सेलेरेशन और अचानक ब्रेक लगाने से बैटरी जल्दी खत्म होती है और मोटर पर भी दबाव पड़ता है। इसलिए स्मूद और संतुलित तरीके से स्कूटर चलाना चाहिए।Image Credit : IStock03 / 07

गाड़ी चलाने का तरीका भी फ्यूल या कहें कि बैटरी एफिशिएंसी पर असर डालता है। तेज एक्सेलेरेशन और अचानक ब्रेक लगाने से बैटरी जल्दी खत्म होती है और मोटर पर भी दबाव पड़ता है। इसलिए स्मूद और संतुलित तरीके से स्कूटर चलाना चाहिए।

ओवरचार्जिंग और डीप डिस्चार्ज से बचना चाहिए। बार-बार 100% तक चार्ज करना या पूरी तरह बैटरी खाली करना नुकसानदायक होता है। बेहतर है कि बैटरी को 20% से 80% के बीच रखें, ताकि उसकी परफॉर्मेंस लंबे समय तक बनी रहे।Image Credit : IStock04 / 07

ओवरचार्जिंग और डीप डिस्चार्ज से बचना चाहिए। बार-बार 100% तक चार्ज करना या पूरी तरह बैटरी खाली करना नुकसानदायक होता है। बेहतर है कि बैटरी को 20% से 80% के बीच रखें, ताकि उसकी परफॉर्मेंस लंबे समय तक बनी रहे।

लंबे समय तक लगातार स्कूटर चलाने से भी बैटरी और मोटर गर्म हो सकते हैं। ऐसे में बीच-बीच में ब्रेक लेना जरूरी है, ताकि स्कूटर को ठंडा होने का समय मिल सके। इससे ओवरहीटिंग से बचाव होता है।Image Credit : IStock05 / 07

लंबे समय तक लगातार स्कूटर चलाने से भी बैटरी और मोटर गर्म हो सकते हैं। ऐसे में बीच-बीच में ब्रेक लेना जरूरी है, ताकि स्कूटर को ठंडा होने का समय मिल सके। इससे ओवरहीटिंग से बचाव होता है।

स्कूटर को ठंडा करने के लिए बहुत से लोग उस पर पानी डालते हैं। यह बिल्कुल गलत है, क्योंकि पानी इलेक्ट्रिकल सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है। हमेशा स्कूटर को प्राकृतिक तरीके से ठंडा होने दें और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को सुरक्षित रखें।Image Credit : IStock06 / 07

स्कूटर को ठंडा करने के लिए बहुत से लोग उस पर पानी डालते हैं। यह बिल्कुल गलत है, क्योंकि पानी इलेक्ट्रिकल सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है। हमेशा स्कूटर को प्राकृतिक तरीके से ठंडा होने दें और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को सुरक्षित रखें।

इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर समय-समय पर मेंटेनेंस और चेकअप कराना भी जरूरी है। टायर प्रेशर, ब्रेक्स और बैटरी की स्थिति की जांच करते रहें। सही देखभाल से आपका ई-स्कूटर लंबे समय तक बेहतर परफॉर्म करेगा और गर्मियों में भी सुरक्षित रहेगा।Image Credit : IStock07 / 07

इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर समय-समय पर मेंटेनेंस और चेकअप कराना भी जरूरी है। टायर प्रेशर, ब्रेक्स और बैटरी की स्थिति की जांच करते रहें। सही देखभाल से आपका ई-स्कूटर लंबे समय तक बेहतर परफॉर्म करेगा और गर्मियों में भी सुरक्षित रहेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!