ऑटो न्यूज़

Sony और Honda ने पेश की नई हाइटेक कार, जानें कितनी खास है Afeela 1 EV

Sony Afeela 1 EV Showcased: सोनी ग्रुप कॉर्पोरेशन जापान का टेक जायंट है जिसने सीईएस 2025 में नई अफीला 1 पेश की है जो कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है। खबरों की दुनिया में पिछले 5 साल से इस कार की चर्चा जारी थी, आखिकार सोनी ने होंडा के साथ मिलकर इस इलेक्ट्रिक कार को तैयार कर लिया है।

Image

सीईएस 2025 में होंडा ने अफीला 1 के लिए रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सोनी और होंडा ने बनाई ईवी
  • भारत में शायद ही लॉन्च होगी
  • हाइटेक फीचर्स से लोडेड अफीला

Sony Afeela 1 EV Showcased: आज के जमाने में कारें बहुत हाइटेक हो गई हैं और अब तो इनमें एआई का भी इस्तेमाल शुरू हो गया है। सोनी ग्रुप कॉर्पोरेशन जापान का टेक जायंट है जिसने सीईएस 2025 में नई अफीला 1 पेश की है जो कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है। खबरों की दुनिया में पिछले 5 साल से इस कार की चर्चा जारी थी, आखिकार सोनी ने होंडा के साथ मिलकर इस इलेक्ट्रिक कार को तैयार कर लिया है। सीईएस 2025 में होंडा ने अफीला 1 के लिए रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया है। ये एक इलेक्ट्रिक सेडान है जिसकी लंबाई लगभग एस-क्लास जैसी है, लेकिन तकनीक के मामले में ये बहुत आधुनिक है।

दो वेरिएंट्स में उपलब्ध

सोनी और होंडा की साझेदारी में तैयार ये कार दो वेरिएंट्स - ओरिजन और सिग्नेचर में पेश की गई है। अगर आप इस कार में दिलचस्पी रखते हैं तो सिर्फ 200 डॉलर में बुकिंग करा सकते हैं। अफीला 1 ओरिजन की कीमत 89,900 यूएसडी रखी गई है जो भारतीय मुद्रा में 77 लाख रुपये से भी ज्यादा है। सोनी अफीला 1 सिग्नेचर की कीमत करीब 94.20 लाख रुपये है।

कब मिलेगी डिलीवरी

जानकारी के हिसाब से इस इलेक्ट्रिक कार का महंगा वेरिएंट 2026 के मध्य से ग्राहकों को मिलने लगेगा, वहीं 2027 में कहीं ओरिजन वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। बाहर से देखने पर अफीला 1 काफी आकर्षक सेडान लगती है, वहीं इसके केबिन में जाने के बाद आपको तकनीक का असली मजा मिलता है।

हाइटेक फीचर्स से लोडेड

अफीला ईवी के साथ लेवल 2 एडीएएस दिया गया है जो बहुत सारे फीचर्स कार से जोड़ता है। इसके डैशबोर्ड को पूरी तरह घेरता एक विंडस्क्रीन पैनल दिया गया है। इसके अलावा सामान्य कारों में जहां ग्रिल लगी होती है, वहां भी एक स्क्रीन लगाया गया है। इस स्क्रीन पर खूब सारी जानकारी मिलती है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

सोनी अफीला ईवी के साथ 91 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है और कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में इसे 483 किमी तक चलाया जा सकता है। इसके साथ दो मोटर मिलती हैं जो इसके ताकत देती हैं। ये 150 किलोवाट चार्जिंग सपोर्ट करती है। भारत में इस कार के लॉन्च होने की संभावना ना के बराबर है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article