ऑटो न्यूज़

Bharat Mobility Expo में Tata Motors करेगी धमाकेदार एंट्री, टकटकी लगाकर देखेंगे Harrier EV

Tata Harrier EV Spied Again: टाटा मोटर्स जल्द इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में 2 नए विकल्प देने वाली है। इनमें हैरियर ईवी और बिल्कुल नई टाटा सिएरा शामिल हैं, सिएरा ईवी और आईसीई दोनों में आएगी। टाटा हैरियर ईवी संभवतः मार्च 2025 में लॉन्च की जाने वाली है, वहीं 2025 की दूसरी छःमाही में सिएरा ईवी भारत के ईवी मार्केट में एंट्री मारेगी।

Image

TATA भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में इस कार का प्रोडक्शन मॉडल दिखाने वाली है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा मोटर्स ला रही 2 नई ईवी
  • हैरियर और सिएरा दोनों आ रहीं
  • भारत मोबिलिटी एक्सपो में होगा डेब्यू!

Tata Harrier EV Spied Again: टाटा मोटर्स जल्द भारतीय ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में 2 नए विकल्प देने वाली है। इनमें हैरियर ईवी और बिल्कुल नई टाटा सिएरा शामिल हैं, सिएरा ईवी और आईसीई दोनों में आएगी। टाटा हैरियर ईवी संभवतः मार्च 2025 में लॉन्च की जाने वाली है, वहीं 2025 की दूसरी छःमाही में सिएरा ईवी भारत के ईवी मार्केट में एंट्री मारेगी। टाटा भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में इस कार का प्रोडक्शन मॉडल दिखाने वाली है। इसके अलावा बुकिंग भी यहीं शुरू की जा सकती है। टाटा ने 2023 ऑटो एक्सपो में डेब्यू के बाद भारत मोबिलिटी एक्सपो में भी नई हैरियर ईवी शोकेस की थी, तब कंपनी ने इसे काफी आकर्षक सीवीड ग्रीन कलर में पेश किया था। जानकारी मिली है कि इस ईवी के साथ एडब्ल्यूडी टैरेन मोड मिलने वाली है।

सिंगल चार्ज में लंबा चलेगी

नई टाटा हैरियर ईवी इस प्लेटफॉर्म पर बनी पहली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है जो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी। लुक और स्टाइल के मामले में हैरियर ईवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही है, वहीं कंपनी इसके साथ एडीएएस जैसे हाइटेक फीचर्स उपलब्ध करा सकती है। टाटा ने फिलहाल इसकी तकनीकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन बड़ा बैटरी पैक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिल सकता है। टाटा हैरियर ईवी को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इसे 500 किमी तक चलाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें :

हाइटेक होगा इसका केबिन

फीचर्स पर नजर डालें तो नई हैरियर ईवी को स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कुछ नए और आधुनिक फीचर्स दिए जाएंगे। इसका चार्जिंग पोर्ट भी बाकी टाटा इलेक्ट्रिक कारों के मुकाबले आगे की ओर होगा। बता दें कि ये प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार मॉडल नजर आ रहा है और शोकेस हुए मॉडल जितना ही धाकड़ लॉन्च होने वाली एसयूवी भी होगी। यहां 12.3-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और कई सारे नए फीचर्स मिलने वाले हैं। कंपनी ने हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी नए एक्टिव ईवी आर्किटेक्चर पर बनाई है जिसकी बिक्री 2025 की शुरुआत में चालू होने की संभावना है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article