ऑटो न्यूज़

Skoda Octavia RS की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, जानें फीचर्स

Skoda Octavia RS India launch: कंपनी ने कहा है कि Skoda Octavia RS को भारत में नवंबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा। जून में स्कोडा इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने इस साल इसके आने की घोषणा की थी, लेकिन लॉन्च का महीना तब तय नहीं था।

Image

Skoda Octavia/Photo-Skoda

स्कोडा इंडिया ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित Skoda Octavia RS की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। कंपनी ने कहा है कि Skoda Octavia RS को भारत में नवंबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा। जून में स्कोडा इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने इस साल इसके आने की घोषणा की थी, लेकिन लॉन्च का महीना तब तय नहीं था।

इंजन और परफॉर्मेंस

नई चौथी पीढ़ी की Octavia RS में 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल TSI इंजन दिया गया है, जो 265hp पावर और 370Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह वही इंजन है जो Skoda Kodiaq RS और Volkswagen Golf GTI में भी इस्तेमाल होता है। इसमें 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.4 सेकेंड में पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा (इलेक्ट्रॉनिकली लिमिटेड) है।

कीमत और उपलब्धता

सूत्रों के अनुसार, Skoda Octavia RS की कीमत लगभग 51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। यह कीमत Volkswagen Golf GTI (50.91 लाख रुपये) के करीब होगी। खास बात यह है कि यह परफॉर्मेंस सेडान भारत में पूरी तरह आयात (CBU) के रूप में लाई जाएगी और इसकी सिर्फ 200 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। पिछली Skoda Octavia RS 245 को भी भारत में मात्र 200 यूनिट्स तक सीमित रखा गया था।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article