Skoda की नई Kylaq हुई सस्ती! 50,000 रुपए तक की बचत का शानदार मौका
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Feb 5, 2026, 10:47 AM IST
बेहतर वैल्यू, कम रख-रखाव खर्च और भरोसेमंद परफॉर्मेंस को लेकर एक नई एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप Skoda Kylaq खरीद सकते हैं। Skoda अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Kylaq पर ग्राहकों को खास ऑफर भी पेश कर रहा है, जिससे इस एसयूवी पर 50,000 रुपए तक की बचत की जा सकेगी।
Skoda Kylaq पर बड़ी बचत का मौका (Photo: Skoda)
अगर आप भी एक नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं और डिस्काउंट और ऑफर्स का लाभ उठाना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। Skoda अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Kylaq को लेकर ग्राहकों को खास ऑफर पेश कर रहा है।
Skoda Kylaq पर खास ऑफर
Skoda Kylaq के 50,000 यूनिट बिक्री माइलस्टोन के खास मौके पर कंपनी की ओर से ग्राहकों को 50,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, इस एसयूवी को लेकर एक साल के Skoda Maintenance Package पर भी 50 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है और प्रत्येक ग्राहक को एक गिफ्ट भी दिया जा रहा है। हालांकि, इस ऑफर का लाभ सीमित समय तक ही लिया जा सकेगा। अगर आप Skoda Kylaq की खरीदारी इसी महीने करते हैं तो इस ऑफर का फायदा ले सकेंगे, क्योंकि कंपनी की ओर से ऑफर 28 फरवरी तक ही वैलिड रहेगा।
कंपनी की ओर से पेश ऑफर
- 50,000 रुपए तक के आकर्षक बेनिफिट, जो सीधे वाहन खरीद में लागू होते हैं।
- एक साल के मेंटेनेंस पैकेज पर 50% छूट ऑफर की जा रही है।
- हर Kylaq खरीदार को एक सुनिश्चित गिफ्ट दिया जाएगा, जिससे ऑफर का अनुभव और भी रोमांचक बनता है।
Kylaq की तेजी से बढ़ रही मांग
Skoda Kylaq ब्रांड का सबसे सस्ते सेगमेंट में उपलब्ध SUV मॉडल है, जो सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में बिक्री के लिहाज से कंपनी के लिए एक मजबूत नाम बन चुका है। यह मॉडल Skoda की पूरी लाइन-अप में सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है और पिछले कुछ समय में इसकी मांग काफी बढ़ी है। प्रीमियम फीचर्स और आराम के साथ एक भरोसेमंद SUV की चाहत वाले ग्राहकों के लिए Skoda Kylaq एक अच्छा ऑप्शन बनती है।
Kylaq की कम कीमत लुभा रही
कंपनी के अनुसार Kylaq की मजबूत बिक्री में GST दरों को रिवाइज किए जाने का भी योगदान रहा है, जिसने सब-4 मीटर कारों पर टैक्स दर कम कर दी और इसी से इसके दामों में गिरावट आई, जिससे ग्राहक खरीद के लिए और अधिक प्रोत्साहित हुए। इसके अलावा, Skoda ने अपने उत्पादन केंद्र चाकन प्लांट में उत्पादन क्षमता भी लगभग 30 % तक बढ़ाई है ताकि बढ़ती मांग को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके।
Skoda Kylaq की खूबियां
Skoda Kylaq में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो अच्छा प्रदर्शन और फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करता है, और यह 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है। इसकी कीमत श्रेणी एक्स-शोरूम लगभग 7.59 लाख से लेकर 12.99 लाख तक है, जो इसे कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी बनाती है।