ऑटो न्यूज़

Skoda Slavia Style Edition लॉन्च, पैसा होने के बाद भी खरीद पाएंगे सिर्फ किस्मत वाले

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 14, 2024, 06:36 PM IST

Skoda Slavia Style Edition: Skoda India ने Slavia प्रीमियम सेडान का Style Edition लॉन्च कर दिया है, इसकी एक्सशोरूम कीमत 19.13 लाख रुपये है। कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को वाकई स्पेशल बनाने के लिए इसकी सिर्फ 500 यूनिट तैयार की हैं।

Image

स्लाविया के स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में इसकी कीमत 30,000 रुपये ज्यादा है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Skoda Slavia Style Edition लॉन्च
  • सिर्फ 500 ग्राहकों के लिए हुआ तैयार
  • स्टैंडर्ड मॉडल से 30,000 रुपये महंगा

Skoda Slavia Style Edition: स्कोडा ऑटो इंडिया ने स्लाविया सेडान का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है जिसका नाम स्टाइल एडिशन रखा गया है। इस नए स्पेशल एडिशन की एक्सशोरूम कीमत 19.13 लाख रुपये रखी गई है और इसकी सिर्फ 500 यूनिट ही तैयार की गई हैं। इसे सिर्फ एक इंजन विकल्प के साथ पेश किया गया है और स्लाविया के स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में इसकी कीमत 30,000 रुपये ज्यादा है। ये कार 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च हुई है जिसे 7-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। ग्राहकों के पास चुनने के लिए तीन रंग - कैंडी व्हाइट, ब्रिलियंट सिल्वर और टोर्नाडो रेड उपलब्ध हैं।

कितना स्पेशल है स्टाइल एडिशन

स्कोडा स्लाविया के स्टाइल एडिशन को डुअल डैश कैमरा, स्कफ प्लेट्स, इलेक्ट्रिक अडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पडल लैंप्स के साथ लोगो प्रोजेक्शन और बी पिलर के साथ स्टीयरिंग व्हील पर बैजेस दिए गए हैं। एक्सटीरियर की बात करें तो स्टाइल एडिशन को कई खास हाइलाइट्स मिले हैं, इनमें काली छत, ओआरवीएम और बी पिलर्स शामिल हैं। कुल किलाकर ये कार दिखने में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले काफी आकर्षक है।

किस्मत वालों को ही मिलेगी

अगर आप स्कोडा स्लाविया के नए स्टाइल एडिशन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसकी बुकिंग तुरंत करा लें। जैसा कि पहले ही बताया गया है इसकी सिर्फ 500 यूनिट तैयार की गई हैं, ऐसे में बुकिंग पूरी हो जाने के बाद पैसा होने पर भी इसे खरीदा नहीं जा सकेगा। कंपनी की मानें तो ग्राहकों को बहुत खास अनुभव कराने के लिए ये स्पेशल एडिशन पेश किया गया है। ये ना सिर्फ खास तबके के लिए तैयार किया गया है बल्कि इसकी प्रोडक्ट वेल्यू भी स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article