ऑटो न्यूज़

Royal Enfield Hunter 350 का 'Konyak' अवतार! नागालैंड की योद्धा जनजाति से प्रेरित बाइक

गुजरात बेस्ड JD Customs ने Royal Enfield Hunter 350 के Konyak Scrambler वर्जन को पेश किया गया है, जो दिखाता है कि एक सिटी बाइक को भी सही कस्टमाइजेशन के जरिए ऑफ-रोड मशीन में बदला जा सकता है। यह बाइक न केवल डिजाइन में यूनिक है, बल्कि एडवेंचर और पर्सनैलिटी का भी शानदार मेल पेश करती है।

Image

Royal Enfield Hunter 350 का Konyak Scrambler वर्जन (Photo: JD Customs)

भारतीय बाइक प्रेमियों के बीच Royal Enfield की बाइक्स हमेशा से ही अपने क्लासिक डिजाइन और कस्टमाइजेशन संभावनाओं के लिए खास रही हैं। इसी कड़ी में Royal Enfield Hunter 350 का एक बेहद खास कस्टम वर्जन सामने आया है, जिसे Konyak स्क्रैम्बलर के नाम से तैयार किया गया है। यह बाइक खासतौर पर ऑफ-रोडिंग और रफ टेरेन के लिए डिजाइन की गई है।

कोन्याक जनजाति से प्रेरित बाइक

यह कस्टम बाइक नॉर्थ-ईस्ट भारत की कोन्याक जनजाति से प्रेरित है, जो अपनी बहादुरी और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के लिए जानी जाती है। इसी थीम को ध्यान में रखते हुए बाइक में ट्राइबल डिजाइन एलिमेंट्स और यूनिक ग्राफिक्स जोड़े गए हैं, जो इसे एक अलग पहचान देते हैं।

Konyak Scrambler का डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो Konyak Scrambler में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें स्टॉक हेडलाइट की जगह नया LED सेटअप दिया गया है और फ्रंट में हाई-सेट मडगार्ड लगाया गया है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए परफेक्ट है। बाइक के व्हील्स को गोल्ड फिनिश दिया गया है और बॉडी पर ग्रीन कलर थीम के साथ खास पेंटवर्क किया गया है।

सस्पेंशन और स्ट्रक्चर में बदलाव

इस बाइक में सबसे बड़ा बदलाव इसके सस्पेंशन और स्ट्रक्चर में किया गया है। इसमें मोनो-शॉक रियर सस्पेंशन लगाया गया है, जिससे इसकी ऑफ-रोड क्षमता बढ़ जाती है। साथ ही, ग्राउंड क्लीयरेंस और सीट हाइट भी बढ़ाई गई है, जिससे खराब रास्तों पर बेहतर कंट्रोल मिलता है।

Konyak Scrambler में कस्टम एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है, जो इसे एक दमदार और अलग साउंड देता है। इसके अलावा, ब्राउन लेदर की सिंगल-पीस सीट और छोटा LED टेललाइट इसे एक प्रीमियम और रफ लुक प्रदान करते हैं।

Konyak Scrambler का इंजन

हालांकि इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह बाइक उसी 349cc J-सीरीज इंजन के साथ आती है, जो लगभग 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क देता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article