ऑटो न्यूज़

इस कार के चलते फिर क्रिकेट खेल पाएंगे ऋषभ पंत, सेफ्टी फीचर्स से लोडेड है ये एसयूवी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 12, 2024, 05:54 PM IST

Rishabh Pant Life Saver Car: 2022 में हुई भीषण दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हुए ऋषभ पंत को बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए फिट विकेटकीपर बल्लेबाज घोषित कर दिया है। इनका एक्सीडेंट मर्सिडीज जीएलसी एसयूवी से हुआ था, इस समय उनकी रफ्तार करीब 190 किमी/घंटा थी।

Image

2022 में हुई इस भीषण दुर्घटना के बाद ऋषभ की कार में आग लगी, उस समय वो गाड़ी के अंदर ही थे।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को बताया फिट
  • इस कार के चलते फिर खेल पाएंगे क्रिकेट
  • 2022 में हुई इनकी भीषण सड़क दुर्घटना

2022 की एक भीषण सड़क दुर्घटना में भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बुरी तरह घायल हो गए थे। बीसीसीआई ने आज उन्हें पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है। उनका एक्सीडेंट मर्सिडीज की जीएलसी लग्जरी एसयूवी चलाते समय हुआ जो आधुनिक सेफ्टी फीचर्स से लैस है। 2022 में हुई इस भीषण दुर्घटना के बाद ऋषभ की कार में आग लगी, उस समय वो गाड़ी के अंदर ही थे। दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए जलती कार की खिड़की तोड़ी थी और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

कितनी है लग्जरी एसयूवी की कीमत

ऋषभ पंत के पास जो मर्सिडीज-बेंज जीएलसी एसयूवी है उसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 73.50 लाख रुपये है। इसका इंजन काफी दमदार है और ये तेज रफ्तार कार है। मर्सिडीज ने जीएलसी एसयूवी के साथ 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो 197 पीएस ताकत और 320 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है। 190 की रफ्तार में एक्सीडेंट होना और दोबारा क्रिकेट खेलने के लिए इतनी जल्दी फिट होना ऋषभ का भाग्य है, हालांकि इसके पीछे बहुत बड़ा हाथ इस महंगी एसयूवी का भी है।

तगड़े सेफ्टी फीचर्स से लैस है

मर्सिडीज-बेंज जीएलसी के साथ सेफ्टी फीचर्स की भरमार दी गई है जिनमें कई सारे एयरबैग, जोरदार ब्रेकिंग सेटअप, आधुनिक सेफ्टी फीचर्स और बहुत कुछ शामिल है। ऋषभ पंच को इस दुर्घटना से माथे पर दो कट लगे, इसके अलावा उनके घुटने पर भी चोट आई। उस समय मिलीं फोटो के हिसाब से पंत की पीठ पर भी काफी चोट आई थी। ऋषभ पंत की मर्सिडीज जीएलसी एसयूवी दुर्घटना के बाद धू-धू कर जलने लगी और इसके बाद कार खाक हो गई है। जलने के बाद सिर्फ इसका चेसी ही बचा था।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article