ऑटो न्यूज़

Renault Kwid EV ग्लोबली हुई लॉन्च, क्या भारतीय बाजार में भी आएगी यह कार?

दिलचस्प बात यह है कि भारत में भी Kwid EV के टेस्ट मॉडल कई बार देखे जा चुके हैं, जिससे यह साफ संकेत मिलते हैं कि इसकी भारतीय लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं। लॉन्च के बाद यह कार Citroen e-C3 और Tata Tiago EV जैसी इलेक्ट्रिक हैचबैक से मुकाबला करेगी।

Image

Renault Kwid EV/Photo-CONCEPT

रेनॉ (Renault) ने अपनी पॉपुलर हैचबैक का इलेक्ट्रिक अवतार ‘Kwid E-Tech’ ब्राजील में आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। यह कार Dacia Spring EV के प्लेटफॉर्म पर आधारित है और कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल स्ट्रैटेजी में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि भारत में भी Kwid EV के टेस्ट मॉडल कई बार देखे जा चुके हैं, जिससे यह साफ संकेत मिलते हैं कि इसकी भारतीय लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं। लॉन्च के बाद यह कार Citroen e-C3 और Tata Tiago EV जैसी इलेक्ट्रिक हैचबैक से मुकाबला करेगी।

डिजाइन और लुक

रेनॉ क्विड ईवी का डिजाइन काफी हद तक इसके Dacia वर्जन से प्रेरित है। इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल दी गई है, जो इसे इलेक्ट्रिक लुक देती है। फ्रंट में वर्टिकल स्लैट्स और दोनों ओर प्रोजेक्टर हेडलैंप्स लगे हैं, जो इसे दमदार लुक देते हैं।

साइड प्रोफाइल में बड़े बदलाव नहीं हैं, लेकिन इसमें ब्लैक व्हील आर्च क्लैडिंग, ORVM पर इंडिकेटर लाइट्स, ब्लैक साइड क्लैडिंग और 14-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। रियर में Y-शेप्ड एलईडी डीआरएल और हैलोजन रिवर्स लाइट्स दी गई हैं। रेनॉ क्विड ईवी का यह इलेक्ट्रिक अवतार उन लोगों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है जो सस्ती, स्टाइलिश और माइलेज-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं।

भारत में मुकाबला

भारतीय बाजार में रेनॉ क्विड ईवी को टाटा टियागो ईवी और सिट्रोएन ई-C3 जैसी कारों से कड़ी टक्कर मिलेगी। इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनी इसे कितनी किफायती कीमत और लंबी रेंज के साथ लॉन्च करती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article