ऑटो न्यूज़

Renault Kwid का 10वां एडिशन भारत में लॉन्च, सिर्फ 550 यूनिट्स की होगी बिक्री

Renault Kwid 10th Anniversary Edition: इंटीरियर की बात करें तो इसमें 10th एनिवर्सरी-थीम वाले सीट डिजाइन, येलो एक्सेंट्स, लेदरट इ स्टीयरिंग व्हील विद मेटल मस्टर्ड स्टिच, इंफोटेनमेंट सराउंड और डोर ट्रिम्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इल्यूमिनेटेड स्कफ प्लेट्स और पडल लैंप्स इसकी प्रीमियम और सेलिब्रेटरी फील को और बढ़ाते हैं।

Image

Renault Kwid 10th Anniversary Edition/photo- Renault

फ्रांस की कार मेकर Renault इंडिया ने भारत में 10 साल पूरे होने के मौके पर Kwid का नया एडिशन लॉन्च किया है। यह लिमिटेड एडिशन केवल 500 यूनिट्स तक उपलब्ध होगा और इसे खासतौर पर टेक्नो वेरिएंट पर पेश किया गया है। इसकी कीमत 5.14 लाख रुपये (मैनुअल ट्रांसमिशन) और 5.63 लाख रुपये (एएमटी) रखी गई है (एक्स-शोरूम, पूरे भारत में)।

Renault Kwid 10th Anniversary Edition के फीचर्स

10th एनिवर्सरी एडिशन क्विड को दो डुअल-टोन कलर विकल्पों में लॉन्च किया गया है, फायरी रेड विद ब्लैक रूफ और नया शैडो ग्रे विद ब्लैक रूफ। इसमें ब्लैक फ्लेक्स व्हील्स, दरवाजों और C-पिलर पर खास एनिवर्सरी डीकल्स और येलो ग्रिल इंसर्ट्स दिए गए हैं, जो इसकी पहचान को और खास बनाते हैं। खास बात यह है कि डुअल-टोन कलर विकल्प पेश करने के साथ ही यह भारत की सबसे किफायती डुअल-टोन कार बन गई है।

इंटीरियर की बात करें तो इसमें 10th एनिवर्सरी-थीम वाले सीट डिजाइन, येलो एक्सेंट्स, लेदरट इ स्टीयरिंग व्हील विद मेटल मस्टर्ड स्टिच, इंफोटेनमेंट सराउंड और डोर ट्रिम्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इल्यूमिनेटेड स्कफ प्लेट्स और पडल लैंप्स इसकी प्रीमियम और सेलिब्रेटरी फील को और बढ़ाते हैं।

लॉन्च के मौके पर रेनॉ इंडिया के एमडी वेंकट्रम मम्मिल्लापल्ले ने कहा, “क्विड ने भारत में रेनॉ की यात्रा को नई दिशा दी है। इसने इनोवेशन, आसानी से उपलब्धता और 95% से अधिक लोकलाइजेशन के साथ एंट्री सेगमेंट को परिभाषित किया। माइक्रो-SUV कैटेगरी में नए मानक स्थापित करने के बाद, 10th एनिवर्सरी एडिशन एक दशक की ग्राहक विश्वास यात्रा और उच्च मूल्य वाली मोबिलिटी सॉल्यूशंस देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article