ऑटो न्यूज़

अब यहां बनेगी पुतिन के लिए अल्ट्रा लग्जरी कार, जानिए क्या कुछ होगा खास

मर्सिडीज, BMW और ऑडी को दुनिया की सबसे सुरक्षित कारें बनाने के लिए भी जाना जाता है। लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ऑरस सेनेट पर ज्यादा भरोसा करते हैं। अब खबर आ रही है कि रूस के राष्ट्रपति की इस अल्ट्रा लग्जरी कार को सेंट पीटर्सबर्ग स्थित एक प्लांट में ही बनाया जाएगा। पहले यह प्लांट जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा का हुआ करता था।

Image

यहां बनेगी पुतिन के लिए अल्ट्रा लग्जरी कार, जानिए क्या कुछ होगा खास

Photo : BCCL

Russian President Car: जर्मन कार निर्माता कंपनियों, मर्सिडीज बेंज, BMW और ऑडी को लग्जरी कारें बनाने के लिए ही जाना जाता है। इसके साथ ही इन जर्मन कार निर्माता कंपनियों को सबसे सुरक्षित कारें बनाने के लिए भी जाना जाता है। दुनिया भर के सबसे पावरफुल और जाने-माने नेता, बिजनेसमैन और एक्टर इन कंपनियों से अपने लिए सुरक्षित कारें बनवाते हैं। लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बात ही अलग है। उन्होंने ऑरस सेनेट नाम की कार निर्माता कंपनी पर भरोसा जताया है। रूस के राष्ट्रपति की आधिकारिक कार अब सेंट पीटर्सबर्ग स्थित एक प्लांट में ही तैयार की जाएगी। इससे पहले यह प्लांट जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा का हुआ करता था।

ऑरस सेनेट को नहीं पड़ा फर्क

रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले के बाद बहुत से ग्लोबल कार और बाइक ब्रांड रूस छोड़कर चले गए। जिसके बाद मार्केट में मौजूद खाली जगह को भरने की रूसी कंपनियों ने बहुत कोशिश भी की है। लेकिन ऑरस सेनेट के साथ ऐसा नहीं है। कंपनी द्वारा बनाई गई कारों को रूस के केवल बहुत अमीर लोग ही खरीदते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो 2023 में कंपनी ने सिर्फ 40 कारें ही बेची थीं।

ऑरस सेनेट में क्या है खास?

रोल्स-रॉयस की तरह ही ऑरस सेनेट भी एक लग्जरी सैलून कार है। यह कार 5.6 मीटर लंबी होती है और इसका वजन 2700 किलो के आस पास होता है। जबकि अगर व्लादिमीर पुतिन के लिए बनाई जाने वाली कस्टम ऑरस सेनेट की बात करें तो यह 6.7 मीटर लंबी है। साथ ही इस कार में विशेष किस्म की प्लेट्स और गिलास भी लगा हुआ है और इसपर बम का असर भी नहीं होता। कर की अपनी ऑक्सीजन सप्लाई भी है और केबिन शाही लग्जरी से भरपूर है। कार में आपको TFT डिस्प्ले वाला ड्यूल इंस्ट्रूमेंट देखने को मिलता है। पीछे वाली सीट्स को भी एडजस्ट किया जा सकता है और कार में आगे के साथ-साथ पीछे की तरफ भी इन्फोटेनमेंट स्क्रीन प्रदान की गई है। ऑरस सेनेट को 6.6 लीटर के V12 इंजन से ताकत मिलती है जो 850 हॉर्स पावर की ताकत जनरेट कर सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article