ऑटो न्यूज़

Car Discount: क्रेटा को टक्कर देती है ये कार, फिलहाल मिल रहा 2.5 लाख का डिस्काउंट

भारत में हुंडई क्रेटा को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। फिलहाल क्रेटा पर तो नहीं, लेकिन उसे टक्कर देने वाली एक कार पर 2.5 लाख रुपए तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप भी आने वाले दिनों में SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। आईए जानते हैं, यह कार किस कंपनी की है और आप इस डिस्काउंट का फायदा कैसे उठा सकते हैं?

Image

ये कंपनी अपनी कारों पर दे रही है 2 लाख तक का बंपर डिस्काउंट

Photo : iStock

Car Discount: पिछले कुछ समय के दौरान भारत में SUVs की पसंद में लगातार इजाफा देखने को मिला है। बिक्री के मामले में एसयूवी सेगमेंट की कारें लगातार टॉप पर बनी हुई हैं। इससे भी पता चलता है कि भारत में SUV अब लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। हुंडई क्रेटा ऐसी ही एक कार है जिसे भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। फिलहाल हुंडई क्रेटा पर तो नहीं लेकिन उसे टक्कर देने वाली एक कार पर 2.5 लाख रुपए तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। हम यहां भारतीय ग्राहकों के बीच पॉपुलर, स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) की बात कर रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने फैसला किया है कि मैं के महीने में वह ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट ऑफर करेगी और अगर आप इस ऑफर को लपक लेते हैं तो आप ढाई लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं।

किस तरह मिलेगा डिस्काउंट?

कंपनी के इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट छूट जैसे ऑप्शन भी शामिल हैं। डिस्काउंट के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ग्राहक नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। भारतीय मार्केट में हुंडई क्रेटा के साथ-साथ स्कोडा कुशाक को भी काफी पसंद किया जाता है। भारतीय कार मार्केट में क्रेटा के साथ-साथ यह कार किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट, एमजी एस्टर और फॉक्सवैगन टिगुआन जैसी कारों से भी मुकाबला करती है।

स्कोडा कुशाक का इंजन और फीचर्स

स्कोडा कृषक में आपको दो तरह के इंजन ऑप्शन दिए जाते हैं। पहले 1 लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन है जो 115 हॉर्स पावर की ताकत जनरेट कर सकता है। दूसरी तरफ डेढ़ लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन है जो डेढ़ सौ हॉर्स पावर की ताकत जनरेट करता है। स्कोडा कृषक एक 5 सीटर कर है और यह सिक्स स्पीड मैन्युअल गेयरबॉक्स के साथ आती है। साथ ही कार में आपको 8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, ABS टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर व्यू कैमरा भी दिया गया है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article