ऑटो न्यूज़

Passenger Vehicles Sale: 2023 यात्री वाहनों के लिए रहा शानदार वर्ष, थोक बिक्री 40 लाख के पार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 04:58 PM IST

Passenger Vehicles Sale in 2023: घरेलू यात्री वाहन की थोक बिक्री 2023 में शानदार रही। कुल यात्री वाहन की आपूर्ति 2023 में आठ प्रतिशत बढ़कर 41,01,600 इकाई रही। यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 22.4 प्रतिशत बढ़कर 23,53,605 इकाई हो गई।

Image

भारत में 2023 में बढ़ी वाहनों की बिक्री

Photo : BCCL

Passenger Vehicles Sales in 2023: घरेलू यात्री वाहन की थोक बिक्री 2023 में 40 लाख के पार पहुंच गई। उपयोग वाहनों की मजबूत मांग के दम पर मांग में उछाल आया। वाहन कंपनियों के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के शुक्रवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कंपनियों से डीलर तक कुल यात्री वाहन की आपूर्ति 2023 में आठ प्रतिशत बढ़कर 41,01,600 इकाई रही। बीते वर्ष 2022 में यह 37,92,444 इकाई थी। इस दौरान यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 22.4 प्रतिशत बढ़कर 23,53,605 इकाई हो गई, जो 2022 में 19,22,805 इकाई थी। वैन की आपूर्ति 2022 में 1,32,468 इकाइयों की तुलना में 2023 में बढ़कर 1,46,122 इकाई हो गई। हालांकि, यात्री कार की थोक बिक्री 2022 में 17,37,171 इकाइयों से आठ प्रतिशत कम घटकर 16,01,873 इकाई रह गई।

अक्टूबर-दिसंबर में यात्री वाहन बिक्री 8 प्रतिशत बढ़ी

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यात्री वाहन की थोक बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 10,12,285 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 9,34,955 इकाई थी। दोपहिया वाहनों की 2023 में आपूर्ति नौ प्रतिशत बढ़कर 1,70,75,160 इकाई हो गई, जो 2022 में 1,56,47,973 इकाई थी। वाणिज्यिक वाहन की आपूर्ति 2023 में 9,78,385 इकाई रही, जो 2022 में 9,33,396 इकाई थी। इसी तरह तिपहिया वाहनों की कुल बिक्री 6,80,550 इकाई हो गई, जो 2022 में 4,18,510 इकाई थी। सभी खंडों में बिक्री 2023 में 10 प्रतिशत बढ़कर 2,28,36,604 इकाई हो गई, जो 2022 में 2,07,92,824 इकाई थी।

2023 मोटर वाहन सेक्टर के लिए काफी संतोषजनक रहा

सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि 2023 मोटर वाहन क्षेत्र के लिए काफी संतोषजनक साबित हुआ है। यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों और दोपहिया वाहनों ने एकल अंक में वृद्धि दर्ज की गयी है, जबकि तिपहिया वाहनों ने अच्छी वापसी की है। अग्रवाल ने कहा कि यूटिलिटी वाहन की बिक्री अब यात्री वाहन खंड में कुल बिक्री का 62 प्रतिशत हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मोटर वाहन उद्योग की वृद्धि की गति वर्ष 2024 में भी जारी रहेगी। (इनपुट भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article