Tata Curvv: टाटा जल्द ही अपनी कूप SUV टाटा कर्व को लोगों के सामने शोकेस कर सकती है। कंपनी के लाइनअप में कर्व को टाटा की पॉपुलर SUV नैक्सॉन से ऊपर रखा जाएगा। कार का आधिकारिक लॉन्च 7 अगस्त को किया जाना है और कुछ डीलरशिप स्टोर्स ने कार की बुकिंग की शुरुआत भी कर दी है। इससे पहले कि टाटा कर्व को भारत में शोकेस किया जाए, आइये जानते हैं कि इस कार को किन दमदार फीचर्स के साथ भारत में पेश किया जाएगा।
धाकड़ फीचर्स से होगी लैस
टाटा कर्व में आपको नीचे बताये गए धाकड़ फीचर्स ऑफर किये जायेंगे और इनमें से कुछ फीचर्स ऐसे हैं जो पहली बार टाटा की किसी कार में देखने को मिलेंगे।
फ्लश डोर हैंडल्स: कार को जब ऑटो एक्सपो में पेश किया गया तब इसमें फ्लश डोर हैंडल्स देखने को मिले थे। प्रोडक्शन के लिए तैयार मॉडल का टीजर पेश किया गया तो उसमें भी यह फीचर देखने मिला था। टाटा की यह पहली और इकलौती कार होगी जिसमें फ्लश डोर हैंडल्स का फीचर ऑफर किया जाएगा।
पनारोमिक सनरूफ: आजकल कारों में इस एक फीचर को खास तौर से खोजा जाता है। टाटा द्वारा जारी किये गए कर्व के टीजर में भी पनारोमिक सनरूफ फीचर देखने को मिला था।
पावर्ड ड्राईवर सीट: कार में आपको इलेक्ट्रिक ड्राईवर सीट देखने को मिल सकती है। यह फीचर आपको टाटा की नैक्सॉन में भी देखने को मिलता है। पावर्ड सीट के साथ-साथ वेंटिलेटेड सीट्स का फीचर भी आपको टाटा कर्व में देखने को मिल सकता है।
ADAS फीचर्स: टाटा कर्व में ADAS संबंधित सेफ्टी फीचर्स भी ऑफर किये जा सकते हैं और कार में 360 डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, लेन कीप असिस्ट और इमरजेंसी ब्रेकिंग डिपार्चर (EBD) जैसे फीचर्स भी ऑफर किये जायेंगे।
ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल: टाटा कर्व में आपको ड्यूल जों क्लाइमेट कंट्रोल फीचर भी देखने को मिल सकता है। इस फीचर की बदौलत कैबिन ज्यादा आरामदायक और वेंटिलेटेड रहेगा।
