यूटिलिटी

LIC Bima Jyoti: 10 साल तक 10 हजार रुपये करें जमा, 15वें साल मिलेंगे लगभग 18 लाख रुपये

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा बीमा प्लान के साथ साथ बहुत सी इन्वेस्टमेंट योजनाएं भी ऑफर की जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें पैसे इन्वेस्ट कर आप बचत तो कर ही सकते हैं, साथ ही आपको बीमा की सुरक्षा भी मिलती है। हम यहां LIC के बिमा ज्योति प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

10 साल तक 10 हजार रुपये करें जमा, 15वें साल मिलेंगे लगभग 18 लाख रुपये

Photo : Times Now Digital

LIC Bima Jyoti: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है। बीमा प्लान ऑफर करने के साथ-साथ LIC बहुत सी इन्वेस्टमेंट योजनाएं भी ऑफर करती है। आज हम आपको एक ऐसी इन्वेस्टमेंट योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें इन्वेस्ट कर आप पैसे तो बचा ही सकते हैं साथ ही आपको बीमा की सुरक्षा भी मिलती है। हम यहां LIC के बीमा ज्योति प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इस प्लान के फायदों के बारे में।

LIC बीमा ज्योति प्लान के फायदे

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि LIC का बीमा ज्योति प्लान आपको सेविंग्स के साथ-साथ बीमा योजना के फायदे भी ऑफर करता है। यह प्लान आपको डेथ बेनिफिट भी ऑफर करता है। पॉलिसी की अवधी के दौरान पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु होने पर नॉमिनी को बेसिक जमा का 125% या सालाना प्रीमियम की 7 गुना रकम ऑफर की जाती है। पॉलिसी कि अवधी पूरी होने पर पॉलिसीहोल्डर को बेसिक सम एश्योर्ड के साथ ही गारंटीड एडिशन भी ऑफर की जाती हैं।

10 साल हर महीने 10,000

LIC प्रीमियम कैलकुलेटर के अनुसार अगर आ इस योजना में 10 सालों तक हर महीने 10,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको 15 साल के बाद 17 लाख 90 हजार रुपये मिलते हैं। 10 सालों तक हर महीने 10,000 रुपये इन्वेस्ट करने पर आप इस योजना में कुल 12 लाख रुपये इन्वेस्ट करेंगे और 15 साल बाद आपको 17.9 लाख रुपये मिलेंगे। इस तरह 12 लाख के इन्वेस्टमेंट पर हर साल लग्बह्ग 7.5% का रिटर्न मिलता है।

LIC बीमा ज्योति की पात्रता

कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 90 दिन से 60 साल के बीच है, वह LIC के इस प्लान में इन्वेस्ट कर सकता है। LIC के बीमा ज्योति प्लान में कम से कम 1 लाख रुपये का एश्योर्ड सम मिलता है और इसकी कोई अधिकतम सीमा भी नहीं है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article