Pakistan Auto Sales: पाकिस्तान के खस्ताहाल वाहन मार्केट पर नजर आने लगे हैं। पिछले महीने पड़ोसी देश के वाहन मार्केट में कुल 9,709 वाहन बिके हैं। मजेदार बात तो ये है कि पिछले कई महीनों की तुलना में ये बिक्री फरवरी में 57 प्रतिशत उछाल पर है। बता दें कि हमारे देश में सिर्फ मारुति सुजुकी वैगनआर की 19,412 यूनिट ग्राहकों ने खरीद डाली हैं। भारतीय मार्केट की बात करें तो यहां फरवरी 2024 में 3.70 लाख वाहन बेचे गए। मारुति सुजुकी की ये कार दशकों से ग्राहकों के लिए परफेक्ट बनी हुई है, अब कंपनी बहुत जल्द मार्केट में वैगनआर का अपडेटेड मॉडल लाने वाली है।
नई वैगनआर फेसलिफ्ट
मारुति सुजुकी जल्द भारत में नई वैगनआर फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है, इसे एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया जाएगा। ये पैसा वसूल हैचबैक एक बार फिर हंगामा मचाने के लिए तैयार है। हाल में नई मारुति सुजुकी वैगनआर फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा गया है। 2019 में इस हैचबैक की नई जनरेशन लॉन्च की गई थी जिसका फेसलिफ्ट मॉडल जल्द मार्केट में आने वाला है। बिना किसी स्टिकर्स के नजर आई नई वैगनआर दिखने में काफी आकर्षक है और कई बड़े बदलावों के साथ आने वाली है।
दिखने में कितनी बदली
नई मारुति सुजुकी वैगनआर फेसलिफ्ट के साथ कई बदलाव किए गए हैं। टेस्टिंग के दौरान दिखा टेस्ट मॉडल नई डिजाइन के बंपर और रिफ्लैक्टर्स के साथ नजर आया है। कार का पिछला हिस्सा भी काफी बदल गया है जिसमें मामूली बदलावों के साथ टेललाइट हाउसिंग को ब्लैक कलर दिया गया है। बता दें कि ये फिलहाल प्रोटोटाइप है और लॉन्च के समय तक कंपनी इसमें कई अन्य बदलाव भी दे सकती है। इसकी अगली ग्रिल को नयापन देने के साथ नए अलॉय व्हील्स भी कार को मिल सकते हैं।
तकनीकी रूप से कैसी है
नई वैगनआर फेसलिफ्ट की तकनीकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ पाई है, लेकिन हमारा मानना है कि इसे मौजूदा मॉडल वाले इंजन विकल्प ही दिए जाएंगे। नई वैगनआर के साथ मौजूदा कार वाला 1.0-लीटर पेट्रोल और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकते हैं। इन दोनों के साथ कंपनी 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स विकल्प दे सकती है। ये कार पहले से फैक्टी फिटेड सीएनजी विकल्प भी मिलता है जो वैगनआर फेसलिफ्ट के साथ भी मिलने वाला है, इसे सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।
