ऑटो न्यूज़

ओला इलेक्ट्रिक अब पहुंचेगी छोटे गांंव तक भी, 1,200 करोड़ से ज्यादा खर्च करेगी कंपनी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 26, 2023, 06:51 PM IST

ओला इलेक्ट्रिक ने हाल में अपना आईपीओ शुरू कर 1,200 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं, अब कंपनी इस रकम का इस्तेमाल बिक्री बढ़ाने में करने वाली है। यानी अब गांव—गांव ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पहुंचेंगे।

Image

ओला का आईपीओ खुलने के बाद कंपनी ने बंपर रकम भी जमा कर ली है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ओला इलेक्ट्रिक ने जुटाए 1,226 करोड़
  • बिक्री के विस्तार में खर्च होगी ये रकम
  • अब छोटे गांव में भी मिलेंगे ई—स्कूटर

Ola Electric IPO Investment: ओला इलेक्ट्रिक तेजी से भारतीय ग्राहकों के बीच पॉपुलर हो रही है और माहौल ये है कि हाल में ओला ने अपना आईपीओ जारी किया है। ओला का आईपीओ खुलने के बाद कंपनी ने बंपर रकम भी जमा कर ली है। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड की अपने 5,500 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में से 1,226.43 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने सेल विनिर्माण संयंत्र की क्षमता बढ़ाने पर खर्च करने की योजना बनाई है। कंपनी संयंत्र की क्षमता पांच गीगावाट से बढ़ाकर 6.4 गीगावाट तक करने की योजना बना रही है।

बिक्री बढ़ाने में लगेगा पैसा

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड द्वारा पिछले सप्ताह पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ से जुटाए गए 1,600 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अनुसंधान एवं उत्पाद विकास पर खर्च किए जाएंगे, है, जबकि अन्य 800 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने के लिए लगाए जाएंगे। कुल मिलाकर अब कंपनी अपनी पहुंच बड़े के अलावा देश भर के छोटे हिस्सों में भी दर्ज करने वाली है जिससे बिक्री और बढ़ेगी।

ओला बाइक और कार

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (ओईएम) ने 15 अगस्त 2023 को इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल क्रूजर, एडवेंचर, रोडस्टर और डायमंडहेड पेश करने की घोषणा की थी। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में इन मोटरसाइकिल की डिलिवरी शुरू होने की उम्मीद है। बाइक के अलावा ओला इलेक्ट्रिक कार पर भी काम कर रही है जो प्रीमियम सेगमेंट की बताई गई है। ये इलेक्ट्रिक कार बहुत जल्द तो नहीं आने वाली, लेकिन तब तक मार्केट में इसका मुकाबला बहुत बढ़ जाएगा। हालांकि इलेक्ट्रि क स्कूटर लॉन्च करने के लिए कंपनी ने बिल्कुल सही समय चुना था।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article