ऑटो न्यूज़

आ रही है Oben की नई इलेक्ट्रिक बाइक! टीजर ने बढ़ाई धड़कनें; 30 अप्रैल को लेगी एंट्री

Oben Electric new bike teaser: भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Oben Electric पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है।

Image

Oben Electric (representative image) (Photo: Oben Electric)

Oben Electric new bike teaser: बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Oben Electric ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लेकर ग्राहकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। कंपनी ने हाल ही में एक टीजर जारी किया है, जिसमें अपकमिंग बाइक की झलक दिखाई गई है। इस मोटरसाइकिल को आधिकारिक तौर पर 30 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद ही इस बाइक के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आएगी।

मौजूदा मॉडल्स से अलग होगी बाइक

Oben Electric

Oben Electric (Photo: Oben Electric)

हालांकि, बाइक के टीजर से बाइक के डिजाइन की एक झलक मिलती है, जो कंपनी के मौजूदा मॉडल्स से काफी अलग नजर आती है। इसमें एक खास LED हेडलाइट सेटअप देखने को मिलता है, जिसमें ऊपर U-शेप डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL) और नीचे प्रोजेक्टर लेंस दिया गया है। यह डिजाइन इसे ज्यादा मॉडर्न लुक देता है, जो युवा ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है।

Unleash The Bold टैगलाइन का इस्तेमाल

कंपनी ने इस नई बाइक के लिए Unleash The Bold टैगलाइन का इस्तेमाल किया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि यह बाइक पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मॉडल Oben की मौजूदा Rorr सीरीज से अलग एक नई डिजाइन दिशा को भी दर्शा सकता है।

LFP बैटरी तकनीक के साथ आ सकती है बाइक

हालांकि, अभी तक इस बाइक के तकनीकी स्पेसिफिकेशन जैसे बैटरी क्षमता, रेंज और पावर आउटपुट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि इसमें कंपनी की LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो बेहतर सुरक्षा और लंबी लाइफ के लिए जानी जाती है।

नई बाइक कंपनी का पोर्टफोलियो बढ़ाएगी

यह लॉन्च भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में Oben Electric की पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कंपनी पहले से ही अपने Rorr, Rorr EZ और अन्य मॉडलों के जरिए बाजार में मौजूद है और यह नई बाइक उसके पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी।

30 अप्रैल को होने वाला यह लॉन्च न केवल Oben Electric के लिए, बल्कि भारतीय इलेक्ट्रिक बाइक बाजार के लिए भी अहम साबित हो सकता है। अगर कंपनी अपने दावे के अनुसार एक दमदार और स्टाइलिश मोटरसाइकिल पेश करती है, तो यह सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article