ऑटो न्यूज़

बहुत सस्ती निसान मैग्नाइट एसयूवी खरीदने का गोल्डन चांस, जनवरी से बढ़ेंगे दाम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 23, 2023, 09:51 PM IST

निसान इंडिया ने मैग्नाइट एसयूवी की कीमत जनवरी 2024 से बढ़ाने की घोषणा कर दी है। अगर आप 31 दिसंबर या उससे पहले तक ये एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो 1 लाख रुपये तक लाभ उठा सकते हैं।

Image

31 दिसंबर तक निसान मैग्नाइट की खरीद पर 1 लाख रुपये कका फायदा उठाया जा सकता है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • निसान मैग्नाइट की कीमत बढ़ेगी
  • 1 जनवरी से महंगी होगी एसयूवी
  • दिसंबर में 1 लाख तक का लाभ

Nissan Magnite Price Hike: भारत के लगभग सभी बड़े वाहन निर्माताओं के साथ अब निसान इंडिया ने भी दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। कंपनी जनवरी 2024 से अपनी पॉपुलर एसयूवी मैग्नाइट की कीमत बढ़ाने वाली है। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6 लाख रुपये है और अगर इसी महीने आप निसान मैग्नाइट खरीदते हैं तो बंपर ईयर एंड डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। यानी 31 दिसंबर तक निसान मैग्नाइट की खरीद पर 1 लाख रुपये कका फायदा उठाया जा सकता है और बढ़ी हुई कीमत से भी बचा जा सकता है।

कितना खास है कूरो एडिशन

निसान मैग्नाइट का कूरो एडिशन पूरी तरह ब्लैक थीम पर तैयार किया गया है। एक्सटीरियर को देखें तो यहां ग्रिल, ग्रिल के आस-पास, स्किड प्लेट, रूफ रेल्स, डोर हैंडल, अलॉय व्हील्स और अन्य कई जगहों पर ब्लैक फिनिश दिया गया है। बाहरी हिस्से में जो ब्लैक नहीं है वो है निसान और मैग्नाइट बैज के अलावा लाल ब्रेक कैलिपर्स। केबिन की बात करें तो यहां भी लगभग सभी जगह काला फिनिश दिया गया है। मैग्नाइट कूरो एडिशन वीएक्स ट्रिम पर आधारित है जिसे वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, रियर एसी वेंट्स, 8.0 इंच टचस्क्रीन और 6 स्पीकर्स जैसे कई फीचर्स मिले हैं।

कितना अलग है कूरो एडिशन

एसयूवी का कूरो एडिशन 7 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। मैग्नाइट कूरो के साथ 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 72 एचपी ताकत और 96 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसके अलावा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी ग्राहकों को मिलेगा जो 100 एचपी ताकत और 160 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। बता दें कि इस स्पेशल एडिशन को वो सभी गियरबॉक्स विकल्प मिलेंगे जो मैग्नाइट के साथ उपलब्ध हैं।

12 को लॉन्च होगी ईजेड-एएमटी

फिलहाल निसान मैग्नाइट इकलौते ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में उपलब्ध है जो सीवीटी है और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मिलता है। अब कंपनी 12 अक्टूबर को नया एएमटी गियरबॉक्स उपलब्ध कराने वाली है जो सामान्य 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन में भी मिलने वाला है। कंपनी ने मैग्नाइट एसयूवी के एक्सई, एक्सएल, एक्सवी और एक्सवी प्रीमियम के साथ नया एएमटी ट्रांसमिशन उपलब्ध कराया है। फिलहाल मैग्नाइट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 10.86 लाख तक जाती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article