ऑटो न्यूज़

Tata Harrier का इलेक्ट्रिक अवतार होगा धाकड़, सिंगल चार्ज में लंबा चलेगी e-SUV

Tata Harrier EV Spied Testing: टाटा मोटर्स भारत में बहुत जल्द नई हैरियर एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस ईवी की टेस्टिंग देश की सड़कों पर लगातार कर रही है। हाल में दिखी हैरियर ईवी प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार नजर आ रही है।

Image

Harrier EV की बिक्री 2025 की शुरुआत में चालू होने की संभावना है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • हैरियर ईवी की टेस्टिंग भारत में जारी
  • जल्द लॉन्च की जाएगी इलेक्ट्रिक SUV
  • प्रोडक्शन के लिए तैयार नजर आई EV

Tata Harrier EV Spied Testing: टाटा मोटर्स भारतीय मार्केट में बहुत जल्द हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने वाली है। कंपनी लगातार देश की सड़कों पर इस ई—एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है जिसे एक बार फिर देखा गया है। टाटा मोटर्स ने 2023 ऑटो एक्सपो में डेब्यू के बाद भारत मोबिलिटी एक्सपो में भी नई हैरियर ईवी शोकेस की थी, तब कंपनी ने इसे काफी आकर्षक सीवीड ग्रीन कलर में पेश किया था। कंपनी ने हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी नए एक्टिव ईवी आर्किटेक्चर पर बनाई है जिसकी बिक्री 2025 की शुरुआत में चालू होने की संभावना है। टाटा आने वाले समय में कई इलेक्ट्रिक कारें पेश करने वाली है।

सिंगल चार्ज में लंबा चलेगी

नई टाटा हैरियर ईवी इस प्लेटफॉर्म पर बनी पहली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है जो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी। लुक और स्टाइल के मामले में हैरियर ईवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही है, वहीं कंपनी इसके साथ एडीएएस जैसे हाइटेक फीचर्स उपलब्ध करा सकती है। टाटा ने फिलहाल इसकी तकनीकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन बड़ा बैटरी पैक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिल सकता है। टाटा हैरियर ईवी को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इसे 500 किमी तक चलाया जा सकेगा।

हाइटेक होगा इसका केबिन

फीचर्स पर नजर डालें तो नई हैरियर ईवी को स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कुछ नए और आधुनिक फीचर्स दिए जाएंगे। इसका चार्जिंग पोर्ट भी बाकी टाटा इलेक्ट्रिक कारों के मुकाबले आगे की ओर होगा। बता दें कि ये प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार मॉडल नजर आ रहा है और शोकेस हुए मॉडल जितना ही धाकड़ लॉन्च होने वाली एसयूवी भी होगी। यहां 12.3-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और कई सारे नए फीचर्स मिलने वाले हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article