ऑटो न्यूज़

बाहर से बहुत देख ली 5 दरवाजों वाली Mahindra Thar, अब देखें इंटीरियर में कितनी खास

Mahindra Thar Roxx Interior Revealed: महिंद्रा एंड महिंद्रा 15 अगस्त को भारत में 5 दरवाजों वाली नई थार रॉक्स एसयूवी लॉन्च करने वाली है। इसके एक्सटीरियर की फोटो तो आपने पहले भी देखी होगी, लेकिन अब नई थार के इंटीरियर की फोटो इंटरनेट पर ली हो गई है। इसका केबिन काफी अच्छा दिख रहा है।

Image

लॉन्च से पहले इसके इंटीरियर की फोटो लीक हो गई हैं जो काफी अच्छा और जगह वाला नजर आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 15 अगस्त को लॉन्च होगी नई थार रॉक्स
  • 5 दरवाजों के साथ आ रही महिंद्रा थार
  • केबिन की फोटो इंटरनेट पर हुई लीक

Mahindra Thar Roxx Interior Revealed: महिंद्र एंड महिंद्रा भारत में 5 दरवाजों वाली नई थार लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर चुकी है। कुछ दिन पहने ही कंपनी ने इस अपडेटेड एसयूवी का नया टीजर जारी किया है जिसमें इसकी पैनोरमिक सनरूफ दिखाई दी है। अब लॉन्च से पहले इसके इंटीरियर की फोटो लीक हो गई हैं जो काफी अच्छा और जगह वाला नजर आ रहा है। इस एसयूवी को थार अर्माडी नाम दिया जाने वाला था, हालांकि अब कंपनी ने इसके नए नाम की घोषणा भी कर दी है। नई महिंद्रा थार रॉक्स को भारतीय मार्केट में 15 अगस्त 2024 को लॉन्च किया जाएगा। लुक के मामले में नई थार मौजूदा 3 दरवाजों वाले मॉडल जैसी ही होगी, हालांकि इसके साथ 5 दरवाजे, लंबा व्हीलबेस और केबिन में पहले से काफी ज्यादा जगह मिलेगी।

जोरदार ऑफरोडर है थार रॉक्स

नई महिंद्रा थार रॉक्स लुक और स्टाइल में बहुत जोरदार होने के साथ धाकड़ ऑफरोडर भी है। ये एसयूवी शहरी इलाकों के साथ पहाड़ों, रेगिस्तान और ग्रामीण इलाकों के कच्चे रास्तों पर बहुत आसानी से चलाई जा सकती है। इसके साथ गोल एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, गोल फॉगलैंप्स, नई मल्टी स्लैट ग्रिल और फेंडर पर लगे ओआरवीएम दिए गए हैं। इसके अलावा एसयूवी को डुअल टोन अलॉय व्हील्स, ब्लैक फ्रंट डोर हैंडल, फ्रंट कैमरा, सी पिलर पर बॉडी कलर के पिछले डोर हैंडल, चौकोर एलईडी टेललाइट और फॉ स्किड प्लेट्स दिए गए हैं।

इंजन और सेफ्टी दोनों धांसू

महिंद्रा ने अब तक इस एसयूवी के इंटीरियर की झलक नहीं दिखाई है, लेकिन हमारा मानना है कि यहां पैनोरमिक सनरूफ, बड़े साइज का टचस्क्रीन सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एडीएएस सूट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। महिंद्रा थार रॉक्स के साथ 2.0-लीटर एमस्टैलियन टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर एमहॉक डीजल मिलने वाले हैं। कंपनी ने इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे। भारत में इसका मुकाबला फोर्स गुरखा 5 डोर के साथ ह्यून्दे क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और बाकी कारों से होने वाला है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article