ऑटो न्यूज़

धाकड़ लुक और लग्जरी केबिन वाली नई रेंज रोवर इवोक लॉन्च, कीमत 5 लाख घटी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 30, 2024, 03:29 PM IST

Land Rover ने भारतीय मार्केट में New Range Rover Evoque SUV लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 67.90 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने अपडेटेड एसयूवी की कीमत को पिछले मॉडल के मुकाबले 5 लाख रुपये सस्ता रखा है।

Image

नई इवोक की कीमत 5 लाख रुपये से भी ज्यादा घटा दी गई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक लॉन्च
  • 67.90 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत
  • पिछले मॉडल से बहुत सस्ती है SUV

New Range Rover Evoque: लैंड रोवर ने भारतीय मार्केट में नई रेंज रोवर इवोक एसयूवी लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 67.90 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने इसे सिर्फ एक ट्रिम डायनामिक एसई में पेश किया है और नई इवोक के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। नई रेंज रोवर इवोक को एक्सटीरियर में मामूली बदलवों और केबिन में आधुनिक तकनीक के साथ पेश किया गया है, वहीं इसका डिजाइन अैर इंजल भी पहले जैसे ही हैं। दिलचस्प ये है कि इवोक एसयूवी का पिछला मॉडल 73.07 लाख एक्सशोरूम कीमत पर बेचा जा रहा है, यानी नई इवोक की कीमत 5 लाख रुपये से भी ज्यादा घटा दी गई है।

स्टाइल और डिजाइन

नई लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक के एक्सटीरियर में मामूली बदलाव हुए हैं, इनमें दूसरी डिजाइन की ग्रिल, नए पैने एलईडी हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल, नए लाल ब्रेक कैलिपर्स और दोहरे 10 स्पोक वाले व्हील्स शामिल हैं। फीचर्स पर नजर डालें तो नई एसयूवी को बिल्कुल ताजा 11.4-इंच कर्व्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पिवि प्रो सॉफ्टवेयर, दूसरी डिजाइन का डैशबोर्ड, एचवीएसी कंट्रोल के लिए रोटरी डायल, वायरलेस चार्जिंग पैड, नया गियर लीवर और दूसरी डिजाइन का सेंटर कंसोल दिए गए हैं।

फीचर्स और इंजन

एसयूवी के केबिन में हीटेड और कूल्ड फ्रंट सीट्स, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, ओटीए अपडेट्स और नया 2.5 एयर प्यूरीफायर सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नई रेंज रोवर इवोक के साथ पहले वाला 2.0-लीटर चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 247 बीएचपी ताकत और 365 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। यहां 2.0-लीटर डीजल इंजन भी मिला है जो 201 बीएचपी ताकत और 430 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। दोनों इंजन हाइब्रिड हैं और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article