ऑटो न्यूज़

Mercedes ने भारत में लॉन्व की GLA फेसलिफ्ट और नई AMG GLE 53 कूपे SUV

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 31, 2024, 04:34 PM IST

Mercedes-Benz India ने New GLA SUV और New AMG GLE 53 भारत में लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने इन दोनों एसयूवी को कई बड़े बदलावों के साथ पेश किया है, ये दोनों लुक और स्टाइल के मामले में पहले से ज्यादा हॉट हैं।

Image

मर्सिडीज जैसे ब्रांड्स यहां के मार्केट में रिकॉर्ड बिक्री कर रहे हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मर्सिडीज जीएलाए भारत में हई लॉन्च
  • एएमजी जीएलई53 भर लॉन्च की गई
  • जी-वैगन इलेक्ट्रिक अवतार भी शोकेस

Mercedes Launched 2 New Cars: मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने लंबे इंतजार के बाद जीएलए और एएमजी जीएलई53 कूपे फेसलिफ्ट भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दी हैं। जहां नई जीएलए फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 50.50 लाख रुपये है, वहीं एएमजी जीएलई53 कूपे फेसलिफ्ट को 1.85 लाख रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया है। इन दोनों गाड़ियों के अलावा कंपनी ने अपनी शानदार जी-वैगन कार का इलेक्ट्रिक अवतार भी शोकेस किया है। बीते कुछ सालों से भारत में लग्जरी कार ग्राहकों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है, यही वजह है कि मर्सिडीज जैसे ब्रांड्स यहां के मार्केट में रिकॉर्ड बिक्री कर रहे हैं।

कितनी खास है जीएलए फेसलिफ्ट

मर्सिडीज-बेंज जीएलए फेसलिफ्ट को तीन वेरिएंट्स - 200, 200डी 4मैटिक और 220डी 4मैटिक एएमजी में पेश किया गया है। कंपनी ने नई एसयूवी को ताजा चेहरा दिया है, इसके अलावा बदला हुआ बंपर, नई डिजाइन का एलईडी हेडलैंप्स, अपडेटेड एमबक्स इंटरफेस, नए 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए हैं। अपडेटेड जीएलए के साथ 1.3-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन विकल्प दिए गए हैं। ये दोनों इंजन क्रमशः 7-स्पीड और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं। इसके टॉप मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 56.90 लाख रुपये रखी गई है।

दमदार है एएमजी जीएलई53 कूपे

मर्सिडीज ने एएमजी जीएलई53 कूपे के साथ दमदार 3.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस एसयूवी को सिर्फ एक वेरिएंट में पेश किया गया है और इंजन 48 वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से लैस किया गया है। ये बहुत दमदार इंजन है जो 429 बीएचपी ताकत और 560 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लगाया है जो ब्रांड के लेटेस्ट 4मैटिक सिस्टम से लैस है। यही गियरबॉक्स है जो इस तेज रफ्तार कार को फुर्ती देता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article